Lakhpati Didi Yojna: क्या आप भी बनेंगी लखपति ? सरकार दे रही मौका, जल्द कर लें यह काम
Lakhpati Didi Yojna Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने एक और खास पहल की है जिससे प्रदेश की महिलाओं को लखपति बनने का मौका मिलेगा। आइए जानते है क्या है केंद्र सरकार की 'लखपति दीदी ' योजना ? किन्हें इसका लाभ मिलेगा और कैसे? विस्तार से समझते हैं।
यह है योजना का मुख्य उद्देश्य इस योजना का मुख्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहयता समूहोंसे जुडी महिलाओं को और मजबूत बनाना है। उनके काम में आर्थिक संकट न आए इसके लिए यह योजना की गई है। इससे जोड़ते हुए महिलाओं के परिवारों की वार्षिक आय को 1 लाख रुपये तक बढ़ाया जायेगा। उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा ।

दिया जाएगा प्रशिक्षण
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के गावों से चयनित महिलाओं को लखपति बनाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किये जाएंगे। इन महिलाओं के अलग-अलग कौशल विकास कार्यक्रमों, वित्तीय सहायता, बाजार से जोड़ने की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। शुरुआती चरण में इसके तहत उत्तर प्रदेश की 54,481 महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद इन्हे सरकार की ओर से 1 से 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जायेगा। इनके उत्त्पादों और सेवाओं की बाजार तक पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए इन्हे स्वयं सहयता समूह से जोड़कर मदद की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications