लखीमपुर हिंसा का नया VIDEO आया सामने, किसानों को रौंदती दिखी मंत्री की 'थार'
नई दिल्ली, अक्टूबर 07: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा की एक नई क्लिप सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में थार गाड़ी किसानों के जुलूस को रौंदते हुए तेजी से निकलती हुई दिख रही है। यह क्लिप इससे पहले भी वायरल हुई थी, लेकिन वह क्लिप धुंधली थी। अब इस नई क्लिप में उस दिन किसानों के साथ हुए बर्बरता को साफ देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रही काली एसयूवी को केंद्रीय मंत्री ने अपने परिवार के होने की पुष्टि की है।

वीडियो में किसानों के हाथों में काले रंग के झंडे हैं और वे एक साथ आगे बढ़ रहे हैं इसी दौरान, पीछे से तेज रफ्तार के साथ थार गाड़ी हूटर बजाते हुए तेजी से किसानों को रौंदते हुए निकल जाती है। उसके पीछे दो गाड़ियां हैं। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच जाती है। वीडियो में लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दिख रहे हैं।
Recommended Video
किसानों का दावा है कि इस गाड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा भी थे। दोनों नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है। आशीष मिश्रा का कहना है कि उनकी गाड़ी जरूर थी लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं थे। विपक्षी पार्टियां लगातार आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। इस सिलसिले में किसानों ने आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications