अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के लिए हुए रवाना, बोले- गृह राज्य मंत्री के रहते कैसे मिलेगा न्याय

अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के लिए हुए रवाना, बोले- गृह राज्य मंत्री के रहते कैसे मिलेगा न्याय

लखनऊ, 07 अक्टूबर: रविवार, 03 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुए बवाल का मुद्दा अभी थमा नहीं है, इस पर सियासत जारी है। तो वहीं, गुरुवार सात अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए है। वो यहां पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। लखीमपुर खीरी रवाना होने से पहले अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने लखीपुरी खीरी की घटना पर निष्पक्ष जांच के ऊपर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कैसे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रहते हुए न्याय मिल जाएगा।

Lakhimpur Kheri: Ex CM Akhilesh Yadav demans resignation from Union Home Minister Ajay Mishra

वीडियो साक्ष्यों के बावजूद BJP को नहीं आ रहा कुछ नजर: अखिलेश यादव
लखीमपुर खीरी की घटना से जुड़ा एक ओर नया वीडियो सामने आने के यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर ट्वीट कर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा,

'लखीमपुर हत्याकांड' में नये वीडियो साक्ष्यों के बावजूद भी भाजपा सरकार को कुछ नज़र नहीं आ रहा है। भाजपा को सत्ता के दंभ का मोतियाबिंद हो गया है। भाजपा सरकार में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की ये निष्क्रियता स्वयं में आपराधिक है। बेहद शर्मनाक! घोर निंदनीय!! #भाजपा_ख़त्म

बता दें, अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ से रवाना हो गए है। लखनऊ से रवाना होने से पहले अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। जिसका वीडियो समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति कौन कर रहा है भारतीय जनता पार्टी कर रही है। राजनीति में होशियार कौन है, भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी से जानना चाहते हैं कानपुर के व्यापारी को पीट-पीटकर पुलिस ने मार दिया। क्या पुलिस फरार है वह पकड़ी गई? क्या पुलिस ने ही पुलिस को फरार किया हुआ है?

लखीपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जो लखीमपुर की घटना में नामजद है उनके वीडियोज आ गए, वीडियो क्लिप्स आ गई। बयान है कि लोगों ने देखा है, जो घटना स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने बताया है कि गृह राज्य मंत्री के बेटे थे। उससे पहले की भी वीडियो आए है किस तरह से गाड़ी से इशारा किया जा रहा है। किस बात का इशारा किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि वो वीडियो भी बाहर आए है, जिसमें भाषण दिया गया है और कहा गया है कि आप जानते नहीं हो कि हम कौन है। जो धमकी दे रहा हो, क्या उम्मीद करोगे गृह राज्य मंत्री के आपको न्याय मिल जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+