IPS के प्यार में पागल हुई लेडी वकील, खुल्लम-खुल्ला लिखा- तेरे बिना जिया जाए ना...
गाजियाबाद। खुल्लम-खुल्लम इजहार ए इश्क की कई कहानियां आपने पढ़ी और सुनी होंगे लेकिन जो कहानी आज आपको बताने जा रहे हैं वो बिल्कुल अलग है। यह लव स्टोरी है एक महिला वकील और आईपीएस अधिकारी की। आईपीएस अधिकारी के प्यार में महिला वकील इस कदर पागल हुई कि उसने सोशल साइट्स पर ही उन्हें प्रपोज कर दिया। हालांकि आईपीएस अधिकारी की तरफ से इस I LOVE YOU का अबतक कोई जवाब नहीं आया है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली में वकील है और आईपीएस अधिकारी की तैनाती गाजियाबाद में है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

क्या लिखा है लेडी वकील ने सोशल मीडिया पर
महिला वकील ने सोशल साइट्स पर प्यार का इजहार कुछ इस तरह किया है- तेरे बिना जिया जाए ना... बिन तेरे, तेरे हम साजना सांसों में सांस आए ना...। उसके यह शब्द किसी और के लिए नहीं बल्कि गाजियाबाद में तैनात एक आईपीएस के लिए हैं। महिला वकील की इस दीवानगी के लोग चर्चे भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोग चटखारे ले रहे हैं। कुछ लोग महिला वकील को गलत ठहरा रहे हैं तो कुछ लोगों ने प्यार की वकालत भी की है।

कमेंट्स में प्यार का इजहार और गुस्सा दोनों
बताया जा रहा है कि यह महिला वकील अपने प्यार के इजहार के साथ ही जवाब न मिलने पर गुस्से का भी इजहार कर रही हैं। वहीं, इन पर प्रतिक्रिया भी लोग ऐसे दे रहे हैं, जिन्हें पढ़कर हंसी आ जाए। दिल्ली में रहने वाली इस वकील के दोस्त चुटकी भी ले रहे हैं। किसी ने लिखा... भाई आपकी तो निकल पड़ी, जमकर मजे करो। तो कोई लिखता है चल हट पगली, फिर प्यार हो जाएगा।

एक दूसरे आईपीएस पर लगाया खेल बिगाड़ने का आरोप
आईपीएस अधिकारी वकील के सवालों पर चुप्पी साधे हुए हैं और कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे नाराज होकर वकील फेसबुक पर उनके खिलाफ लिख भी रही हैं। इतना ही नहीं इसके लिए वह एक दूसरे आईपीएस अधिकारी पर उनके प्यार में रोड़ा बनने का आरेाप लगा रही हैं। उन्होंने पोस्ट डाली है कि उसने मेरा सारा खेल बिगाड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications