प्रियंका गांधी को चुनाव में चुनौती देना चाहती हैं रचना सिंह यदुवंशी, जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस
प्रियंका गांधी को चुनाव में चुनौती देना चाहती हैं रचना सिंह यदुवंशी, जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस
लखनऊ, 13 नवंबर: भगवान शिव की नगरी काशी में दिए अपने एक बयान के कारण एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी मीडिया ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इतना ही नहीं, रचना सिंह ने कहा, 'अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो उनसे (प्रियंका गांधी) ज्यादा वोट पा सकती हूं।' इस सब के बीच प्रियंका गांधी खुद विधानसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं इस बात पर अभी तक असमंजस बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर कौन है प्रियंका गांधी को चुनौती देने वाली ये एक्ट्रेस...

कौन हैं प्रियंका को चुनौती देने वाली एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी
रचना सिंह यदुवंशी का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव में हुआ है। रचना के पिता यूपी पुलिस में दरोगा हैं। रचना ने अपनी शुरुआती पढाई गाजीपुर जिले में ही एक प्राइवेट स्कूल में की। 12वीं के बाद रचना सिंह यदुवंशी ने वाराणसी के काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली से मास कम्युनेशन किया।

2018 में मिस यूपी बनीं थी रचना सिंह यदुवंशी
साल 2018 में रचना सिंह यदुवंशी मिस काशी और 2018 में ही मिस यूपी बनीं थी। इसके बाद 23 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ के जिरकपुर में बीएससए एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर पेस में मिस इंडिया मो्स्ट बॉडी ब्यूटीफुल का खिलाब भी हासिल किया था।
Recommended Video

टीवी सीरियल से रचना ने की थी करियर शुरुआत
एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'तितलियां' से की। इस सीरियल में रचना मुख्य भूमिका में नजर आईं। बॉलीवुड और साउथ की 2 मूवी की अभी शूटिंग चल रही है। रचना यदुवंशी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फेमस गाना महाकाल की दीवानी में भी नजर आ चुकी हैं।

रचना सिंह ने वाराणसी में दी प्रियंका को चुनौती
शूटिंग के सिलसिले में रचना सिंह यदुवंशी हाल ही में वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रचना सिंह यदुवंशी ने कहा, 'यूपी चुनाव के समय प्रियंका जी अचानक से दिखने लगी है, इससे पहले उनका कोई अतापता नहीं था।' रचना सिंह ने आगे कहा कि इस उम्र में वो कह रही है कि वो लड़की है तो फिर मैं अपने आप को क्या कहूं। अगर वो लड़की है तो लड़कियों के लिए आगे आए और कदम बढ़ाए। जो लड़कियों के लिए कुछ बहतर हो। प्रियंका गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि इतना अगर में राजनीति में आऊ तो दावे के साथ कह सकती हूं उनसे ज्यादा वोट मुझे मिल जाएंगे।

पार्टियों से मुझे चुनाव लड़ने के है ऑफर
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की जिस तरह की वो (प्रियंका गांधी) बात कर रही है और बाकी पार्टियों से मुझे ऑफर भी है। अगर मुझे लगा कि मेरे उतरने से समाज का कुछ भला हो सकता है तो मैं जरुर कोशिश करुंगी।

मथुरा में बनना चाहिए कृष्ण मंदिर: रचना सिंह यदुवंशी
मैं बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की भक्त हूं और वह बेहतर हो रहा है तो अच्छा है, अयोध्या में भगवान राम की मंदिर बन रही है। काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर भव्य हो रहा है तो ऐसा मथुरा में भी होना चाहिए। कहा कि काशी और अयोध्या की तरह मथुरा में भी भव्य कृष्ण मंदिर बनना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications