Khan Sir News: खान सर का वो सच जो नहीं जानते होंगे आप, टीचर ने खोले राज
Khan Sir News In Hindi Deoria Uttar Pradesh: बिहार के शिक्षक खान सर इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा की वजह उनका खराब स्वास्थ्य है। हालांकि वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं। देवरिया में भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई। इस दौरान उनकी शिक्षिका ने उन्हें लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
देवरिया से क्या है खान सर का रिश्ता
बिहार के प्रसिद्ध टीचर खान सर का देवरिया से बेहद खास रिश्ता है। वह देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा एक से आठ तक यही हुई है। यहां के परमार मिशन स्कूल से उनकी कई यादें जुड़ी है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह इलाहाबाद चले गए। टीचिंग कैरियर की शुरुआत पटना से की।

Khan Sir News Update: कैसे बिगड़ी खान सर की तबीयत, डॉक्टर ने बताया क्यों किया गया अस्पताल में एडमिट
खान सर को लेकर शिक्षिका ने बताई ये बातें
परमार मिशन स्कूल की प्रिंसिपल पूनम परमार ने कहा कि खान को मैने इंग्लिश पढ़ाई थी। वह शुरू से ही मेधावी छात्र थे। उनके चेहरे पर हर समय मुस्कान रहती है। वह खुश दिल थे।
मजाकिया अंदाज शुरू से था
उनकी शिक्षिका ने कहा जैसे वो आज बच्चों को हंसा हंसा कर पढ़ाते है उस समय भी क्लास में बच्चों को खूब हंसाते थे।
इस चीज का टीचर को है मलाल
शिक्षिका पूनम हंसते हुए कहती है कि एक चीज का मुझे मलाल है खान ने कभी डांटने का मौका नहीं दिया। कुछ करते भी तो तुरंत सारी बोल देते।












Click it and Unblock the Notifications