Khan Sir News Update: कैसे बिगड़ी खान सर की तबीयत, डॉक्टर ने बताया क्यों किया गया अस्पताल में एडमिट
Khan Sir News Update: पटना में खान सर के नाम से मशहूर लोकप्रिय शिक्षक के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीरें सामने आने के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है। वहीं उनके चाहने वाले चिंता में डूबे हुए हैं। सभी के ज़हन में एक सवाल घर कर रहा है कि आखिर खान सर को क्या हुआ, उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती करवाया गया। कल तक थो ठीक थे, आज अचानक क्या हो गया।
वन इंडिया हिंदी से प्रभात मेमोरियल हीरामती अस्पताल के एमडी ने बताया कि खान सर का बदन काफी डिहाइड्रेट हो गया था। इस वजह से उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। वहीं अस्पताल के डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि 'शुक्रवार से ही खान सर की तबीयत ही खराब लग रही थी। अब उनकी हालत ठीक है।

रविवार की सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, वह पहले की तरह अपने छात्रों के बीच होंगे। डॉक्टर के इस बयान ने उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखने वालों को काफी राहत दी है, वह चाहने वालों ने उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद भी जताई है।
आपको बता दें कि खान सर की तबीतयत BPSC सामान्यीकरण के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद से ही बिगड़ने लगी थी। डिहाइड्रेशन और थकान की वजह से उन्हें प्रभात मेमोरियल हीरामती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।
शुक्रवार को मेडिकल जांच में बार-बार उल्टी की वजह से डिहाइड्रेशन की पुष्टि हुई, उन्हें तुरंत आवश्यक उपचार दिया गया। डॉ. सतीश कुमार ने अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार होने का संकेत दिया है, खान सर जल्द ही अपने शिक्षण कर्तव्यों पर वापस लौट सकते हैं।
डॉक्टर का कहना है कि अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और यह संभव है कि कल से वे कक्षा में बच्चों के बीच उपलब्ध होंगे, खान सर के ठीक होने की सकारात्मक दिशा को दर्शाता है। इस खबर का उनके छात्रों को बेसब्री से इंतजार है, जो उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications