लोकसभा चुनाव 2024 युग परिवर्तन का है: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में 25 करोड़ से अधिक लोगों को बहुआयामी गरीबी से छुटकारा मिला है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भरोसा जताया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 4 जून को 400 के आंकड़े को पार करेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 युग परिवर्तन का है। वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा 2014-24 के जो 10 साल हैं, आजादी के बाद 75 साल में जब भी देश का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी जी के शासन के ये 10 साल स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होने वाले हैं। इन 10 वर्षों में भारत की जनता ने अनुभव किया है कि देश की नई पहचान दुनिया के सामने खड़ी हुई है। देश का नागरिक अब गर्व से कहता है- मैं भारतीय हूं।

keshav prasad

अमित शाह ने कहा इन 10 वर्षों में विकास की प्रक्रिया से पूर्णतया कटे हुए 60 करोड़ गरीबों को भारत के अर्थतंत्र से जोड़ा गया है। इन 10 वर्षों में ही भारत ने अपने अर्थतंत्र को दुनिया की तालिका में 5वें नंबर पर पहुंचाया। इन 10 वर्षों में भारत सुरक्षित हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके दुश्मनों के घर में घुसकर संदेश दिया है कि आतंकवाद का सफाया करने का दम भारत में है। इन 10 वर्षों में वर्षों पुराने मसले हल किए गए हैं।लक्ष्य 400 पार का है, कमल के निशान पर हम 370 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और ये लक्ष्य सिद्ध इसलिए होगा, क्योंकि भारत की जनता की आशा, आकांक्षा और सपनों को पहली बार कोई प्रधानमंत्री पूरा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+