Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

काशी तमिल संगमम 4.0: परंपरा, नवाचार और राष्ट्रीय एकता का जीवंत संगम

काशी तमिल संगमम 4.0: काशी की धरती ज्ञान, कला, संस्कृति और अध्यात्म की अनश्वर ज्योति से आलोकित रही है। इसी अनादि परंपरा को आधुनिक युग में नई ऊर्जा देने का कार्य काशी तमिल संगमम कर रहा है। इसके चौथे संस्करण की शुरुआत 2 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच भव्य रूप में होने जा रही है।

इस आयोजन के पूर्व-कार्यक्रम के रूप में 21 नवंबर से 30 नवंबर तक विभिन्न घाटों, विश्वविद्यालय परिसरों और आधुनिक शॉपिंग मॉल में अनेक प्रतियोगिताएँ हो रही हैं-जो काशी की बहुआयामी पहचान को और भी दृढ़ता से स्थापित कर रही हैं।

Kashi Tamil Sangamam 4 0

इस वर्ष सबसे उल्लेखनीय पहलू है-युवाओं की बढ़ती भागीदारी। फोटोग्राफी, पेंटिंग, इंस्टॉलेशन, रील्स कम्पटीशन, फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट-हर गतिविधि में युवा कलाकारों, विद्यार्थियों और नवोदित प्रतिभाओं का जोश देखने योग्य है। यह स्पष्ट संकेत है कि काशी तमिल संगमम केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त अभियान बन चुका है।

अस्सी घाट और हरिश्चंद्र घाट जैसे ऐतिहासिक घाटों पर होने वाली प्रतियोगिताएँ काशी की प्राचीनता को आधुनिकता से जोड़ने का अद्भुत प्रयास हैं। वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय-जो दशकों से भारतीय शिक्षा, शोध और संस्कृति का केंद्र रहा है-इन आयोजनों का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। विशेषज्ञों की निगरानी में होने वाली कला गतिविधियाँ प्रतिभाओं को दिशा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम हैं।

जिस प्रकार से काशी तमिल संगम 4.0 के प्री-इवेंट उत्सव में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है, वह काबिलेतारीफ है। 23 नवंबर सुबह हनुमान घाट स्थित काशी कामकोटेश्वर मंदिर परिसर में विजुअल आर्ट्स श्रेणी के अंतर्गत फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस आयोजन में कला प्रेमियों और विद्यार्थियों का उत्साह अत्यंत सराहनीय रहा।

तमिलनाडु की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर अपनी अद्वितीय दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली के कारण फोटोग्राफी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में 70 से अधिक प्रतिभागियों, विशेषकर युवा विद्यार्थियों, ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक दृष्टि से मंदिर परिसर के विभिन्न आयामों को कैमरे में कैद किया। किसी ने मूर्तियों के सूक्ष्म शिल्प को केंद्र में रखा, तो किसी ने मंदिर की रंग-सज्जा, आंतरिक आलंकरण और पारंपरिक पूजा-पद्धति के क्षणों को तस्वीरों में उतारा। कई प्रतिभागियों ने दर्शनार्थियों की भाव-भंगिमाओं और मंदिर की शांत आध्यात्मिक ऊर्जा को भी अपने कैमरे से अभिव्यक्त किया।

इसके साथ ही जेएचवी मॉल और आईपी मॉल में होने वाले युवा-केंद्रित आयोजन दर्शाते हैं कि कार्यक्रम समिति परंपरा और आधुनिकता दोनों को समान रूप से महत्व दे रही है। यही संतुलन काशी तमिल संगमम को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरणादायक मॉडल बनाता है।

इस पूरे आयोजन में भारत सरकार का शिक्षा विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास और आईआईटी बीएचयू की संयुक्त भूमिका यह प्रमाणित करती है कि शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता-ये तीनों ध्रुव काशी तमिल संगमम के केंद्र में हैं।

काशी तमिल संगमम 4.0 की दृश्य कला प्रतियोगिताएँ केवल एक प्रतियोगिता भर नहीं हैं, बल्कि दो महान सभ्यताओं-काशी की दिव्य सांस्कृतिक धरोहर और तमिल परंपरा की प्रतिष्ठित कलात्मक अभिव्यक्ति-को एक ही मंच पर लाने का अद्वितीय अवसर हैं। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को पहचान देने का माध्यम है, बल्कि भारत की विविधता में निहित एकता का जीवंत उत्सव भी है।

दृश्य कला सदियों से परंपराओं, विचारों और सांस्कृतिक मान्यताओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम रही है। काशी की ऐतिहासिकता, आध्यात्मिक विरासत और घाटों की पवित्रता जहाँ कलाकारों को प्रेरित करती है, वहीं तमिल संस्कृति की शिल्पकला, स्थापत्य, कोलम, तंजावुर पेंटिंग जैसी परंपराएँ भारतीय कला को एक अनोखी ऊँचाई प्रदान करती हैं। संगमम के इस संस्करण में दोनों परंपराओं का संगम न केवल नए कलाकारों को प्रेरित करेगा, बल्कि देश के सांस्कृतिक संवाद को भी और गहन बनाएगा।

यह पहल भारत की "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को साकार करती है। युवा कलाकारों, छात्रों और कला प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहाँ वे अपनी रचनात्मकता के माध्यम से भारतीय कला की मूल आत्मा-सह-अस्तित्व, सामंजस्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान-को आगे बढ़ा सकते हैं।

काशी तमिल संगमम 4.0 की ये दृश्य कला प्रतियोगिताएँ परंपरा और नवाचार के बीच एक सेतु बनकर उभरेंगी, और यकीनन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-स्रोत साबित होंगी। कला के माध्यम से दो सांस्कृतिक धाराओं का यह मिलन न केवल भारतीयता की गहराई को उजागर करेगा, बल्कि यह भी संदेश देगा कि हमारी विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

यह चौथा संस्करण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की एकात्म सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है-जहाँ काशी की लय तमिलनाडु की ताल में घुलती है, और दोनों मिलकर भारत की विविधता में एकता का मंत्र गूँजाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+