कासगंज हिंसा: पुलिस हिरासत में लिए गए मौलाना तौकीर ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बरेली। यूपी में बरेली पुलिस ने आईएमसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां को समर्थकों के साथ कासगंज जाते समय हिरासत में लिया है। मौलाना को समर्थकों के साथ बरेली की पुलिस लाइन में रखा गया। मौलाना ने कासगंज प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

वहीं मौलाना तौकीर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तोगड़िया की हत्या करना चाहती है और हत्या करने का आरोप मुसलमानों पर लगाना चाहती है। मौलाना ने कासगंज में मारे गए चन्दन के परिवार को एक लाख रुपए की मदद और घटना में घायलों को 50 -50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि वह कासगंज जाना चाहते थे और कासगंज के पीड़ितों को मदद करना चाहते थे उससे पहले उन्हें पुलिस प्रशासन ने गिरफ्त में ले लिया। मौलाना को हिरासत में लेते समय उनके कई समर्थक साथ थे। मौलाना ने हिरासत को पहले ही भांपते हुए मीडिया से बातचीत की और सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। मौलाना ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि फिरकापरस्त सरकार यूपी को कासगंज बनाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications