कासगंज हिंसा में 49 लोग गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए SIT गठित

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार को दो गुटों में झड़प के बाद हुई हिंसा में जिला पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि हिंसा में 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का भी गठन किया गया है। एसआईटी शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। आपको बता दें कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सगंठनों की तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसा हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। शहर में धारा 144 लागू है और जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

शनिवार को फिर भड़की हिंसा

शनिवार को फिर भड़की हिंसा

शुक्रवार को हिंसा के बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पा लिया था लेकिन शनिवार सुबह एक बार फिर से से हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई। दो बसों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बमुश्किल माहौल को काबू किया और उपद्रवियों को खदेड़ा। जिले में भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार इस हिंसा के बाद दो लोगों के लापता होने की भी खबर है

हिंसा में मरे युवक का अंतिम संस्कार

हिंसा में मरे युवक का अंतिम संस्कार

शुक्रवार को हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता नाम के युवक का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत पर मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि हम हर संभव युवक के परिजनों की मदद करने की कोशिश करेंगे। चंदन की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को मुआवजे की मांग की जा रही है। आज होने तंदन का अंतिम संस्कार है। चंदन गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही साध्वी प्राची को अलीगढ़ जिले के सिकंदराराऊ में पुलिस ने रोक दिया। एडीजी आगरा अजय आनंद ने बताया है कि वो पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी मौके पर हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

शान्ति बनाए रखने की अपील

शान्ति बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने और शान्ति बनाए रखने की अपील की है। कासगंज की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। आपको बता दें कि 26 जनवरी को कासगंज में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, जिसके बाद दो गुट आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद यहां हिंसा भड़क गई और लोगों ने पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग की। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+