ईद के मौके पर बुर्कानशीं महिलाओं ने खुले आसमान के नीचे अदा की नमाज

कानपुर। यूं तो ईद के इस पाक और मुकद्दस त्यौहार में पूरे देश की सभी छोटी-बड़ी ईदगाहों में ईद की नमाज़ अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगी जाती हैं लेकिन कानपुर एक ऐसा शहर है जहां सल्लाह ओ अलैह वसल्लम हज़रत मुहम्मद साहब की बताई गई सुन्नत पर पाबन्द रहते हुए पुरुषों के साथ मोमिन ख्वातीन यानि मुस्लिम महिलाएं भी ईदगाह में जाकर नमाज अदा करती हैं।

kanpur muslim women celebrate eid

कानपुर में मुस्लिम समाज अल्लाह रसूल की इस परम्परा को ता-क़यामत तक ज़िंदा रखने के लिए हौसलामंद है जिसके तहत आज भी कानपुर की फेथफुलगंज बड़ी ईदगाह में मुस्लिम पर्दानशी सैकड़ों महिलाओं ने बाज़मात होकर पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज़ अदा की और अल्लाहताला से पूरे देश में अमन-ओ-अमान कायम रखने की दुआ की। वहीं कानपुर की बड़ी ईदगाह पर लाखों रोजेदारों ने ईद की नमाज के बाद सभी को ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी ईदगाह पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजामात कर रखे थे। ईदगाह पर नमाज के दौरान जिलाधिकारी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, सीएमओ सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद सभी अधिकारियों ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। कानपुर समेत पूरे देश में ईद का यह त्यौहार बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+