Kanpur Pragati Singh Murder: होटल के रूम में कपल बंद! 7 घंटे बाद लड़की की मौत, 8 एपिसोड में जानें पूरा खेल
Kanpur Pragati Singh Murder Case: 'एक शहर, एक होटल, एक कमरा... और सात घंटे बाद एक लाश।' चमड़े के कारोबार के लिए पहचाना जाने वाला उत्तर प्रदेश का कानपुर, आजकल किसी थ्रिलर वेब सीरीज की असली स्क्रिप्ट बन चुका है। 19 मई की रात, फजलगंज इलाके के एक होटल में रूम नंबर 307 का दरवाजा खुला, लेकिन जो सीन अंदर था, उसने सबको सन्न कर दिया। एक 24 साल की युवती प्रगति सिंह का अर्धनग्न शव बेड पर पड़ा था - चेहरे पर नशे की लकीरें थीं या किसी साजिश का सुराग, अभी कोई नहीं जानता।
रात 8:15 बजे चेक-इन हुआ, सुबह 3:15 बजे लड़का चुपचाप निकल गया! लेकिन, जब दोपहर तक चेकआउट नहीं हुआ, तो होटल स्टाफ को शक हुआ। और फिर पुलिस दरवाजा खोलती है... और सामने होता है मौत का वो मंजर, जो कानपुर को हिला कर रख देता है। ये सिर्फ एक मौत नहीं... एक रहस्य है, जो होटल रूम नं. 307 की दीवारों में अब भी दबी हुई है। आइए 8 एपिसोड में जानें पूरी घटना सिलसिलेवार...

Kanpur Pragati Singh Murder Case - 8 एपिसोड में सच्चाई
- लोकेशन: होटल रूम नं. 307, फजलगंज, कानपुर
- तारीख: रविवार, 19 मई 2025
- समय: रात 8:15 से सुबह 3:15 तक - 7 घंटे की कहानी, जिसकी एक लाश गवाह बनी
एपिसोड-1: कपल ने कहा - दो घंटे रुकेंगे... और वो रात आखिरी बन गई
कहानी की शुरुआत होती है एक आम होटल बुकिंग से। रात के 8:15 बजे, होटल में एक कपल चेक-इन करता है। लड़की - विजय नगर की रहने वाली प्रगति सिंह (24), लड़का - ओमपुरवा चकेरी निवासी उत्कर्ष जायसवाल (29)। दोनों ने कहा, सिर्फ कुछ घंटे रुकना है। स्टाफ ने कमरा नंबर 307 अलॉट किया। दस्तावेज लिए, और उन्हें ऊपर भेज दिया। किसी को नहीं पता था - यही कमरा अगली सुबह एक क्राइम सीन बन जाएगा।
एपिसोड-2: '3:15AM - वो चला गया... और दरवाजा फिर कभी नहीं खुला'
सुबह 11 बजते ही होटल स्टाफ को खटका हुआ - कमरे से अब तक कोई नहीं निकला? स्टाफ ने कॉल किया, बेल बजाई, लेकिन कमरा बंद और अंदर सन्नाटा... फोन किया गया दीपक नामक व्यक्ति को, जिसने कमरा ऑनलाइन बुक कराया था - फोन स्विच ऑफ। अब मामला सिर्फ लेट चेकआउट नहीं था - अब डर था... शक था।
एपिसोड-3: कमरा खुला... और सब कुछ थम गया
पुलिस बुलाई गई। कमरा नंबर 307 की दूसरी चाबी मंगाई गई। जैसे ही दरवाजा खुला - भीतर का मंजर देखकर सब सन्न रह गए। बेड पर पड़ी थी प्रगति सिंह की अर्धनग्न लाश। शरीर ठंडा, आंखें बंद, सिगरेट के फिल्टर और शराब की बोतलों के बीच मौत पसरी हुई थी।
कमरे में मिले-
- गांजे की महक
- शराब की खाली बोतल
- सिगरेट के जले हुए फिल्टर
- बिस्तर पर बिखरे कपड़े
- और एक खामोश फोन
एपिसोड-4: उत्कर्ष, दीपक और तीसरा शख्स - क्या है 'थ्री-लेयर स्कीम'?
- कमरा बुक किया गया था एक तीसरे व्यक्ति दीपक के नाम से
- उत्कर्ष और प्रगति ने अपनी ID दी, लेकिन बुकिंग किसी और ने करवाई
- उत्कर्ष 3:15AM पर चुपचाप निकल गया, और दीपक गायब
तीन सवाल खड़े होते हैं?
- दीपक कौन है और क्या वो साज़िश का मास्टरमाइंड है?
- उत्कर्ष क्यों भागा? क्या वो जानता था कि प्रगति अब नहीं उठेगी?
- क्या होटल स्टाफ को सब पता था और उन्होंने चुप्पी साधी?
एपिसोड-5: 'पोस्टमार्टम से पहले मौत का कारण - नशे का ओवरडोज?'
फजलगंज थाना प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में ड्रग ओवरडोज का शक है। गांजा, शराब, और देर रात तक का हाइब्रिड नशा - शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, पर पोस्टमार्टम ही सच्चाई बताएगा। क्या यह एक प्लान्ड पार्टी नाइट थी जो किसी और एजेंडा के तहत हुई? या प्रगति को जान-बूझकर ड्रग देकर मारा गया?
एपिसोड-6: पिता बोले - मुझे अकेला छोड़ दो, मुझे कोई इंसाफ नहीं चाहिए...
थाने में पहुंचे पिता शशिभूषण, एक बिजली मिस्त्री हैं। आंखें सूजी हुईं, आवाज दबी हुई। कहा- बेटी अक्सर देर रात तक रेस्टोरेंट से लौटती थी... मुझे कुछ नहीं करना... किसी को दोष नहीं देना। क्या यह बयानों की चुप्पी है या डर का पर्दा? क्या पिता को किसी सच का पता है जो वो कह नहीं पा रहे?
एपिसोड-7: स्पा, होटल, ट्रैवेल्स और मालिक - पूरा नेटवर्क शक के घेरे में
होटल की इमारत है, शताब्दी ट्रैवेल्स के मालिक लालू गंगवानी की। उसे गुमटी निवासी करन सरदार को लीज पर दिया गया है, जो ऊपर स्पा सेंटर भी चलाता है। पुलिस ने होटल मैनेजर योगेंद्र सिंह और करन को पूछताछ के लिए उठाया है। क्या यह सिर्फ एक मौत है, या फिर 'होटल-स्पा-ड्रग रैकेट' की काली परत का खुलासा? पुलिस की पड़ताल में कई बड़े तथ्य अब सामने आ सकते हैं।
एपिसोड-8: कमरा नंबर 307 - अगली किस्त में क्या होगा?
- क्या दीपक पकड़ा जाएगा?
- क्या उत्कर्ष ने जानबूझकर लड़की को छोड़कर भागने की प्लानिंग की थी?
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकलेगा - Murder or Overdose?
- क्या यह 'होटल सेक्स-ड्रग रैकेट' का हिस्सा है?












Click it and Unblock the Notifications