विराट कोहली की टीम को खाना खिलाने के लिए कानपुर से लखनऊ पहुंचा ये बावर्ची
कानपुर। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस मेंटेन रखने के लिए खानपान का खास ख्याल रखा जात है। ऐसे में खिलाड़ियों खान-पान को लेकर कानपुर की मशहूर अल-अमीन कैटरर्स की टीम रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंची। क्योंकि यहां का खाना टीम के खिलाड़ियों को बहुत पंसद है। आपको शायद ही पता हो लेकिन पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजेरकर इनके द्वारा बनाए गए खाने के दीवाने हैं, और अब टीम के मौजूदा खिलाड़ी को इनका लजीज खाना भा रहा है।

अल-अमीन कैटरर्स के मालिक याहया अमीन कहते हैं कि हमारा खाना टीम के खिलाड़ियों बहुत पसंद करते हैं। कुलदीप यादव को तो शुरू से ही हमारा खाना खा रहे हैं। वहीं विराट कोहली और शमी को हमारा नॉनवेज काफी पसंद है। हाल ही में संजय मांजेकर ने तो मुझे मैसेज करके महन नहारी और बिरयानी बनाने के लिए बोला था।

अमीन आगे बताते हैं कि पिछले साल कानपुर में कोहली ने अपनी पूरी टीम के लिए होटल में हमसे खाना मंगाया था। सभी ने हमारे खाने की खूब तारीफ की। हमारे यहां कि स्पेशल कुल्फी भी खिलाड़ियों को पसंद है।
ये भी पढ़ें- कुंभ 2019: संगम नगरी में लोगों को डूबने से इस तरह बचाएगा 'लाइफबॉय'












Click it and Unblock the Notifications