कुंभ 2019: संगम नगरी में लोगों को डूबने से इस तरह बचाएगा 'लाइफबॉय'
प्रयागराज। प्रयागराज(इलाहाबाद) में अगले वर्ष लग रहे कुंभ मेले में विश्वस्तरीय तकनीकों का इस्तेमाल श्रद्धालुओं की सुरक्षा में प्रयोग किया जाएगा। जिसकी कड़ी में अब एक और नया उपकरण अद्भुत कुंभ का हिस्सा बनने जा रहा है। बेहद कुशल तकनीक से बनाया गया यह उपकरण 'लाइफब्वॉय' के नाम से जाना जाता है, जो पानी में डूब रहे व्यक्ति को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यह उपकरण रेडियो तकनीक पर काम करता है, जो रिमोट कंट्रोल के सहारे पानी की लहरों पर लांच किया जाता है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण भी अब इस तकनीक का इस्तेमाल कुंभ मेले के दौरान करेगा।

बेहद कारगर यंत्र
कुंभ मेला, में पुलिस पहली बार ‘लाइफबॉय' उपकरण का इंतजाम कर रही है। रिमोट से संचालित यह उपकरण चंद सेकंड में मदद के लिए डूब रहे व्यक्ति तक पहुंचेगा और उसकी जान बचाकर किनारे लाएगा। अभी तक कुंभ और माघ मेले में पानी में डूब रहे श्रद्धालु को बचाने के लिए जल पुलिस, गोताखोर और पीएसी के तैराक तैनात रहते थे। लेकिन, इस बार तकनीक का इस्तेमाल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए होगा रिमोट कंट्रोल से चलने वाले इस उपकरण को संचालित करने के लिए जल पुलिस व पीएसी के जवानों को बकायदा ट्रेनिंग दी जाएगी।

कैसे करेगा काम
मेला क्षेत्र में प्रत्येक स्नान घाट पर हमेशा की तरह प्रशिक्षित गोताखोर पुलिस व पीएसी के जवान किसी भी परिस्थिति से निपटने व तत्कालिक मदद के लिए मौजूद होंगे। विभिन्न बड़ी व छोटी नाव पर इनका कंट्रोल पैनल होगा। यहां से वह घाट पर नहा रहे लोगों पर नजर रखेंगे और जैसे ही किसी की जान खतरे में आएगी यह अपने कंट्रोल बेस से तत्काल पानी में लाइफबॉय उपकरण को लॉन्च करेंगे, जो चंद सेकंड में पलक झपकते ही डूब रहे व्यक्ति तक पहुंचेगा और तत्काल उसे मदद देते हुए पानी से बाहर किनारे तक ले आएगा। कुंभ मेले के लिए यू-सेफ नामक 20 रिमोट कंट्रोल लाइफबॉय खरीदा जा रहा है। जिसका उपयोग आविष्कार कुंभ मेला में होता हुआ देख सकेंगे।

क्या है लाइफबॉय
बेहद ही कुशल व आधुनिक तकनीक से बनाया गया यह उपकरण यूसेफ लाइव बॉय के नाम से जाना जाता है। इसका आकार एक घोड़े की नाल की तरह यू आकार का होता है, जिसे स्वचालित और रिमोट से नियंत्रित किया जाता है। यह रेडियो प्रणाली पर आधारित एक आधुनिक तकनीक है, जो बिना किसी इंसानी जिंदगी को खतरे में डाले हुए अपने लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम है।

लाइफब्वॉय उपकरण का वजन 8 किलो
लाइफब्वॉय उपकरण का वजन 8 किलो के लगभग होता है और यह नाव अथवा किसी भी तट या घाट से बेहद ही आसानी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे केवल पानी की धारा पर रखना होता है इसके बाद इसकी सारी तकनीक रिमोट कंट्रोल पर संचालित की जाती है । करीब दो किलोमीटर तक यह हाईस्पीड से पानी की सतह पर दौड़ लगाता है और जहां मदद की आवश्यकता होती है वहां इसे चंद सेकंड में पहुंचा कर मदद दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- यूपी: पहले बाघ को ट्रैक्टर से दबाया फिर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications