VIDEO: टूटी पटरी पर दौड़ी ट्रेन, देखकर भौचक्का रह गए सभी
कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर मंधना स्टेशन के पास नारामऊ की रेल पटरी दो जगह पर चटकी मिली। जिस तरह टूटे ट्रैक से तीन-चार गाड़ियां गुजरीं, कभी भी हादसा हो सकता था।
कानपुर। कानपुर में नारामऊ के पास रेलवे ट्रैक टूटा पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंचकर ट्रैक का निरीक्षण करने लगे। तो बता दें कि टूटे ट्रैक पर से ही तीन-चार ट्रेनें गुजरीं। फिलहाल कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर मंधना स्टेशन के पास नारामऊ की रेल पटरी दो जगह पर चटकी मिली। जिस तरह टूटे ट्रैक से तीन-चार गाड़ियां गुजरीं, कभी भी हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने जब ट्रैक को चटका हुआ देखा तो मंधना स्टेशन पर इसकी जानकारी दी। ट्रैक टूटे होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रेलवे की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक बरेली मंडल के अंदर आता है।












Click it and Unblock the Notifications