'Reena Roy को जहां छुना था छू लिया', Shatrughan Sinha के बयान ने काटा बवाल, एक्ट्रेस के लिए की थी हद पार

Shatrughan Sinha Reena Roy Love Story: बॉलीवुड के सुनहरे दौर में कई ऐसी प्रेम कहानियां रहीं हैं, जिनकी चर्चा फिल्मों से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी को लेकर होती थी। जहां एक ओर अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते ने सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का नाम भी उस दौर की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल रहा था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की केमेस्ट्री
हालांकि वक्त के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का रिश्ता टूट गया लेकिन इससे जुड़े किस्से आज भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बने हुए हैं। हाल ही में एक वरिष्ठ फिल्म पत्रकार ने शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने एक बार फिर इस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।

Shatrughan Sinha

जब रीना रॉय को लेकर नाराज हो गए थे शत्रुघ्न सिन्हा

-वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने एक इंटरव्यू के दौरान उस घटना का जिक्र किया, जब रीना रॉय ने कथित तौर पर एक फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। उस समय एक फिल्म मैगजीन के लिए दिए गए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा से इस बारे में सवाल पूछा गया था।

Love Story: चलती ट्रेन में पूनम पर दिल हार बैठे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 7 साल तक था मशहूर अभिनेत्री से चक्कर!
Love Story: चलती ट्रेन में पूनम पर दिल हार बैठे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 7 साल तक था मशहूर अभिनेत्री से चक्कर!

-बताया जाता है कि सवाल सुनते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उनके जवाब को लेकर उस समय इंडस्ट्री में काफी चर्चा हुई थी और मीडिया में भी ये बयान लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा।

'रीना रॉय को जहां-जहां छूना था छू लिया'

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था- रीना रॉय ये कैसे कह सकती हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम नहीं करूंगी। रीना रॉय को जहां-जहां जितना-जितना छूना था वहां-वहां उतना-उतना छू लिया और उसे आगे छूने की तमन्ना ही नहीं है मेरे दिल में। इसके बाद एक्टर के इस बयान पर काफी बवाल मच गया था। शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था और ये मामला बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था।

रीना रॉय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे एक्टर

-ज्योति वेंकटेश ने इंटरव्यू में एक और दिलचस्प खुलासा किया। उनके अनुसार एक फिल्म में रीना रॉय को कास्ट करने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रोड्यूसर से अपनी फीस कम करने तक की बात कह दी थी।

-पत्रकार ने बताया कि उस फिल्म में रीना रॉय की जगह सुलक्षाण को ले लिया गया था लेकिन जब ये बात शत्रुघ्न सिन्हा को पचा चली तो उन्होंने सीधे प्रोड्यूसर को फोन लगाया और रीना रॉय को कास्ट करने की सिफारिश की थी। हालांकि आखिरकार ऐसा नहीं हो पाया और फिल्म सुलक्षणा के साथ ही बनाई गई। ये किस्सा उस दौर में रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते की गहराई को भी दर्शाता है।

7 साल तक चला था रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का रिलेशन

-शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के रिश्ते को लेकर सालों तक चर्चाएं होती रहीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के करीब रहे। बताया जाता है कि रीना रॉय इस रिश्ते को शादी का रूप देना चाहती थीं लेकिन उस समय शत्रुघ्न सिन्हा पहले से शादीशुदा थे।

-यही वजह रही कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी लेडी लव रीना रॉय को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं ले सके। धीरे-धीरे परिस्थितियां बदलती गईं और दोनों के रिश्ते में दूरी आने लगी। कहा जाता है कि करीब 7 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

क्यों होती है सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय की तुलना?

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के रिश्ते की चर्चाएं सालों बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। इसकी एक वजह एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी रही हैं। कई बार सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे और हाव-भाव की तुलना एक्ट्रेस रीना रॉय से की जाती रही है। हालांकि सोनाक्षी ने कई मौकों पर इस तुलना को पॉजिटिव रूप में लिया है। उनका कहना रहा है कि किसी सफल और खूबसूरत एक्ट्रेस से तुलना होना उनके लिए सम्मान की बात है, न कि आलोचना का विषय।

अधूरी रह गई शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की प्रेम कहानी

-बॉलीवुड में कई रिश्ते ऐसे रहे हैं जो शादी तक नहीं पहुंच सके लेकिन उनकी चर्चा दशकों बाद भी जारी है। शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का रिश्ता भी उन्हीं कहानियों में शामिल है। दोनों स्टार्स की जिंदगी आगे बढ़ गई लेकिन उनके रिश्ते से जुड़े किस्से आज भी फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित अध्यायों में गिने जाते हैं।

-शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की प्रेम कहानी बॉलीवुड इतिहास की उन चर्चित कहानियों में से एक है, जो समय बीतने के बावजूद लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बनी हुई है। हाल ही में सामने आए खुलासों ने एक बार फिर इस रिश्ते से जुड़े पुराने पन्नों को चर्चा में ला दिया है। ये कहानी सिर्फ दो सितारों के रिश्ते की नहीं, बल्कि उस दौर के बॉलीवुड की भी झलक पेश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+