Gold Rate Today: सोना अब होने लगा महंगा! अचानक इतना बढ़ा दाम,अब कितने का मिल रहा 22K और 18K गोल्ड

Gold Rate Today 13 June 2026: देश में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। सर्राफा बाजार से लेकर वायदा कारोबार तक सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 3,018 रुपये उछलकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी में तो और बड़ी तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 9,991 रुपये बढ़कर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो हो गया।

दिल्ली के बाजार में सभी टैक्स सहित 24 कैरेट सोने का भाव 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने 0.1% बढ़कर यानी 147 रुपये तेजी के साथ 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। तेल की कीमतों में गिरावट, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और बॉन्ड यील्ड में नरमी की वजह निवेशकों ने फिर से सोना और चांदी की तरफ रुख किया। यही वजह है कि दोनों धातुओं की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।

Gold Rate Today 13 June 2026

इस साल कितना महंगा हुआ सोना?

साल 2026 में अब तक सोना 14,601 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.48 लाख रुपये पहुंच गया है। वहीं चांदी 12,162 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। इस साल सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का रिकॉर्ड हाई भी छुआ था।

Gold Rate Today: सोना ₹11,000 सस्ता, ये है 22K, 18K की कीमत, खरीदारी का सही मौका या अभी और गिरेगा भाव?
Gold Rate Today: सोना ₹11,000 सस्ता, ये है 22K, 18K की कीमत, खरीदारी का सही मौका या अभी और गिरेगा भाव?

Gold Price In India: देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
दिल्ली ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
मुंबई ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
कोलकाता ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
चेन्नई ₹1,50,550 ₹1,38,000 ₹1,15,500
पटना ₹1,48,630 ₹1,36,250 ₹1,11,490
लखनऊ ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
मेरठ ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
अयोध्या ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
कानपुर ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
गाजियाबाद ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
नोएडा ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
गुरुग्राम ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
चंडीगढ़ ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
जयपुर ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
लुधियाना ₹1,45,820 ₹1,36,350 ₹1,11,530
गुवाहाटी ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
जलगांव ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
इंदौर ₹1,48,630 ₹1,36,250 ₹1,11,490
अहमदाबाद ₹1,48,630 ₹1,36,250 ₹1,11,490
सूरत ₹1,48,630 ₹1,36,250 ₹1,11,490
वडोदरा ₹1,48,630 ₹1,36,250 ₹1,11,490
पुणे ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
नागपुर ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
नासिक ₹1,48,610 ₹1,36,230 ₹1,11,470
बेंगलुरु ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
भुवनेश्वर ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
हैदराबाद ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440
केरल ₹1,48,580 ₹1,36,200 ₹1,11,440

भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें वैश्विक बाजार में सोने का भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, अंतरराष्ट्रीय तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और घरेलू मांग प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना विभिन्न बाजारों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मानक दरें जारी करता है, जबकि स्थानीय बाजारों में टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने से कीमतें अलग हो सकती हैं।

Gold Price Today : एक झटके में सस्ता हुआ सोना, कहां पहुंचा 24k, 22k, 18k गोल्ड का भाव?
Gold Price Today : एक झटके में सस्ता हुआ सोना, कहां पहुंचा 24k, 22k, 18k गोल्ड का भाव?

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम फिलहाल सोने की दिशा तय करेंगे। वहीं मिराए एसेट शेरखान के विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में कमजोरी और तेल की कीमतों में गिरावट से सोने को समर्थन मिल रहा है। बाजार अब अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े अगले संकेतों का इंतजार कर रहा है।

FAQs: सोने को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Q1. आज 24 कैरेट सोने का भाव कितना है?

आज 24 कैरेट सोना IBJA के अनुसार करीब ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Q2. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं जिससे आभूषण मजबूत बनते हैं।

Q3. क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

यदि खरीदारी शादी या जरूरत के लिए है तो चरणबद्ध तरीके से खरीदारी की जा सकती है। निवेश के लिए बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है।

Q4. सोने की कीमतें अचानक क्यों बढ़ती हैं?

वैश्विक तनाव, डॉलर में कमजोरी, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और निवेशकों की मांग बढ़ने पर सोना महंगा हो जाता है।

Q5. क्या चांदी में निवेश सोने से बेहतर है?

यह निवेशक की जोखिम क्षमता और निवेश अवधि पर निर्भर करता है। चांदी में उतार-चढ़ाव सोने की तुलना में अधिक होता है।

Q6. IBJA और बाजार के रेट अलग क्यों होते हैं?

IBJA बेस रेट जारी करता है, जबकि स्थानीय बाजार में टैक्स, जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़ने के बाद अंतिम कीमत तय होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+