Punjab Election को लेकर केजरीवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान, AAP अगले CM उम्मीदवार का बता दिया नाम

Arvind Kejriwal on Punjab Election: पंजाब की राजनीति में एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने चुनावी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने न सिर्फ पंजाब के अगले मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया, बल्कि चुनाव की टाइमिंग को लेकर भी ऐसा दावा किया, जिसने विपक्षी दलों को सतर्क कर दिया है।

बठिंडा में एक जनसभा के दौरान केजरीवाल ने संकेत दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव तय समय यानी फरवरी 2027 के बजाय इसी साल नवंबर में भी हो सकते हैं। इस बड़े ऐलान के साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा।

Punjab Election

फरवरी 2027 नहीं, बल्कि इसी साल नवंबर में होंगे चुनाव? (Punjab Election Date)

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा में एक विशाल रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पंजाब में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 के बजाय इसी साल नवंबर में ही करा दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो चुनाव में अब सिर्फ चार महीने का ही वक्त बचा है।

इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मंच पर मौजूद थे। केजरीवाल ने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया, जहां बरनाला, मोगा, बटाला और बठिंडा में 'आप' के मेयर चुने गए हैं।

Punjab Politics: पंजाब में कैसे ढहा कांग्रेस का अभेद्य किला? कैप्टन-सिद्धू विवाद से AAP की सुनामी तक की कहानी
Punjab Politics: पंजाब में कैसे ढहा कांग्रेस का अभेद्य किला? कैप्टन-सिद्धू विवाद से AAP की सुनामी तक की कहानी

केजरीवाल ने घोषित किया CM उम्मीदवार का नाम (Bhagwant Mann Declared AAP CM Candidate Face)

चुनावों की तारीखों का अनुमान लगाने के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि भगवंत मान ही आगामी चुनाव में भी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पिछले 75 सालों में पंजाब ने कई सरकारें और मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन भगवंत मान जैसा ईमानदार नेता आज तक नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार साल के कार्यकाल में भगवंत मान सरकार पर भ्रष्टाचार या किसी घोटाले का एक भी आरोप नहीं लगा है, इसलिए पूरी पार्टी को एकजुट होकर उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।

Punjab Politics: पंजाब में BJP का 'हरियाणा मॉडल', क्या 2027 में गैर-जाट वोट बैंक से खुलेगा सत्ता का रास्ता?
Punjab Politics: पंजाब में BJP का 'हरियाणा मॉडल', क्या 2027 में गैर-जाट वोट बैंक से खुलेगा सत्ता का रास्ता?

विरोधियों पर बरसे केजरीवाल: सोशल मीडिया पर जारी की '4 पार्टियों' की लिस्ट

अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पंजाब की राजनीतिक स्थिति को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पंजाब की सियासत को चार कैटेगरी में बांटते हुए लिखा, ''चिट्टा/बेअदबी पार्टी, झगड़ा पार्टी, ED पार्टी और आम आदमी पार्टी...पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को वोट देकर फिर से अपने ईमानदार CM भगवंत मान जी को मुख्यमंत्री बनाएगी।''

केजरीवाल ने विशेष रूप से 'ED पार्टी' (भाजपा पर निशाना साधते हुए) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से इस पार्टी के पास महज दो सीटें हैं, लेकिन इन्हें पंजाब से कुल चंदे का 93% हिस्सा मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों को केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED और CBI) की धमकियां देकर चंदे के नाम पर खुली लूट मचाई जा रही है, जिसे स्वाभिमानी पंजाबी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस पार्टी ने किसान आंदोलन से भी कोई सबक नहीं सीखा है।

विपक्ष का पलटवार: मनप्रीत बादल ने केजरीवाल के दावे को बताया हवा-हवाई

केजरीवाल के इस चुनावी दावे पर पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केजरीवाल के समय से पहले चुनाव कराने वाले बयान को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव कब होंगे, इसका फैसला न तो केजरीवाल को पता है और न ही विपक्ष को; यह पूरी तरह चुनाव आयोग (Election Commission) का अधिकार क्षेत्र है।

मनप्रीत बादल ने तर्क दिया कि जब भी चुनाव होंगे, वे सिर्फ पंजाब के नहीं होंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों के साथ एक साथ कराए जाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे, वे उन पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है और इसका अंतिम फैसला पंजाब की जनता ही करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+