Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 13 June: भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे मैच में कौन जीता टॉस?
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 13 June: न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान पर एक पारी और 300 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब वनडे में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 जून शनिवार को धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है है। बारिश के कारण चार घंटे बाद टॉस हुआ, इसे जीतकर भारत ने फील्डिंग चुनी। ओवर कम करके मुकाबला 25-25 ओवर का कर दिया गया।
भारतीय टीम का पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 13 June)
साल 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर दोनों ही टीमें इस सीरीज के जरिए अपनी मजबूत कोर टीम को तैयार करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। घरेलू परिस्थितियों और हालिया फॉर्म को देखते हुए शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार है। हालांकि, मैच से ठीक पहले दो बड़े झटकों ने भारतीय मिडिल ऑर्डर के समीकरण बदल दिए हैं, जिससे अफगानिस्तान के पास मैच में वापसी करने का एक मौका बन सकता है।

कोहली और पंड्या के बिना उतरेगी भारतीय टीम
सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी फिटनेस कारणों से बाहर हैं।
इन खिलाड़ियों के पास हीरो बनने का मौका
इन दिग्गजों की अनुपस्थिति में आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर-3 पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को आज विराट कोहली की जगह नंबर-3 पोजीशन पर खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिल सकता है। वहीं, हार्दिक पंड्या की जगह नंबर-6 पर युवा सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम कॉम्बिनेशन को संतुलित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दूसरी तरफ हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगान टीम अपने सभी मुख्य और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ पूरी मजबूती से मैदान पर उतरेगी।
गेंदबाज या बल्लेबाज पिच से किसे होगा फायदा?
धर्मशाला का मैदान अपनी अधिक ऊंचाई और जीवंत पिच के लिए जाना जाता है। शुरुआती पावरप्ले के ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी गति, स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की पूरी उम्मीद है। शुरुआती ओवरों के निकलने के बाद यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बन जाती है, जहां तेज आउटफील्ड का फायदा मिलता है। शनिवार को धर्मशाला में बारिश का भी अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम होते-होते गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। डे-नाइट मैच होने के कारण दूसरी पारी में ओस एक बहुत बड़ा फैक्टर साबित होगी, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सिदीकुल्लाह अतल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
भारत प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।













Click it and Unblock the Notifications