कन्नौज: अगले दिन सोकर उठे किसान तो जलमग्न हो चुकी थी हजारों बीघा फसल
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज के खडिनी पिपरिया गाँव में निचली गंगा नहर में फिर खांदी कट गई, जिससे छह गांवों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने खांदी कटने की सूचना जिला प्रशासन को दी, जिस पर मौके पर एसडीएम सहित कई अधिकारी गए और नहर विभाग के ठेकेदार को बुलाकर जेसीबी से खांदी बंद कराई।

नहर विभाग की लापरवाही बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी दो बार खांदी कट चुकी है, जिसमें कई बीघा धान की फसल नष्ट हो गई थी। क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के सामने रात के समय अचानक निचली गंग नहर (कानपुर ब्रांच) में खांदी हो गई। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो खेतों में झील जैसा नजारा दिखाई दे रहा था। खांदी कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं, आलू व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश खटिक ने जिला प्रशासन को अवगत कराया तो मौके पर उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा, सीओ श्रीकांत प्रजापति, थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय व नहर विभाग के जेई मो. शाहिद सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने इस मामले जानकारी देते हुए पीड़ित किसानों की मदद किए जाने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications