कैराना उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में 7 गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिला चुनाव अधिकारी इंदर विक्रम सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख 10 मई है। 11 मई को उम्मीदवारों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 मई है। बता दें कि कैराना लोकसभा और बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान होगा, वोटों की गिनती 31 मई को होगी।

कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला कैराना के कांधला इलाके का है। यहां पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में ये कार्रवाई की गई है। आईपीसी की धारा 151 के तहत इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कैराना लोकसभा उपचुनाव के साथ-साथ बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने निधन के बाद कैराना लोकसभा सीट खाली हुई है। इस सीट पर 28 मई को उपचुनाव होंगे।












Click it and Unblock the Notifications