कानपुर में बीच सड़क पत्रकार की गोली मारकर हत्या
कानपुर।
दैनिक अखबार हिंदुस्तान के बिल्हौर तहसील संवाददाता नवीन को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हथियार बंद बदमाश मोटरसाइकिल से आए थे। घटना बिल्हौर कोतवाली के नगर पालिका के पास की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों को सील कर दिया लेकिन बदमाशों का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
हालांकि हत्या किन कारणों के चलते की गई है इसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस के आला अधिकारी घटना की छानबीन में लगे हैं। आपको बता दें कि पत्रकारों पर हमले की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले बिहार में हिंदुस्तान के पत्रकार राजेदव की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
बीते
साल 13 मई को राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रंजन पर हमला करने वाले 4 की संख्या में थे। पत्रकार को गोली काफी पेशेवर तरीके से जान लेने के उद्देश्य से ही मारी गई थी। राजदेव के सिर में गोली इस तरह मारी गई थी, जिससे उनके बचने की कोई गुंजाइश न रहे।











Click it and Unblock the Notifications