Job In UP: सुजुकी मोटर्स में काम करने का सुनहरा मौका, ये हैं पात्रता की शर्तें, जल्द कर लें यह काम
Job In UP Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो नौकरी की तलाश में हैं। सुजुकी मोटर्स 500 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती कहां और कैसे होगी? इसके लिए पात्रता की शर्तें क्या हैं? यह जानते हैं -
लगेगा रोजगार मेला
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत 11 अप्रैल को अलीगंज आईटीआई में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
सुजुकी मोटर्स, हंसलपुर (गुजरात) द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में एक दिवसीय कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

500 से अधिक पदों पर भर्ती
इस कैंपस ड्राइव में 500 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इस ड्राइव के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को 'लर्न एंड अर्न प्रोग्राम' के तहत मासिक 15,067 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत दो वर्षों का आईटीआई एनसीवीटी प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
ये होंगे पात्र
प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खां ने बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने हाईस्कूल (अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों सहित) न्यूनतम 40% अंकों के साथ पास किया हो। आवेदक की आयु 11 अप्रैल 2025 को 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।
ये दस्तावेज रखें साथ
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ 11 अप्रैल, 2025 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के प्लेसमेंट हॉल में उपस्थित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications