निकाह की रस्म अदायगी के वक्त आ धमका प्रेमी, प्रेमिका को किया आग के हवाले

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक युवती जिस प्रेमी के प्यार में दीवानी थी, उसी प्रेमी ने रविवार को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया है। मामला जरवल कस्बे का है। यहां की एक युवती व पड़ोस के युवक के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे।

दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज

दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज

दोनों ने कोर्ट मैरिज कर पति पत्नी के रूप में एक-दूसरे को स्वीकार भी कर लिया था। इस बात की भनक लगने पर परिजनों ने 15 अक्टूबर को निकाह की तारीख मुकर्रर की थी। फिलहाल 70 फीसदी झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले की पड़ताल शुरू की है लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती व पड़ोस के एक युवक के बीच दो साल प्रेम संबंध था। डेढ़ साल तक दोनों घरवालों से चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते-जुलते रहे। करीब तीन माह पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया। इस संबंध की भनक जब प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया दिया।

केरोसिन का डब्बा लेकर आया प्रेमी

केरोसिन का डब्बा लेकर आया प्रेमी

पुलिस के सामने ही युवक व युवती के परिजनों ने तय कर 15 अक्टूबर की तारीख निकाह के लिए मुकर्रर की। रविवार को दोनों घरों में निकाह की रस्म अदायगी के लिए तैयारी चल रही थी। आरोप है कि युवती सुबह घर मे अकेली थी। तभी प्रेमी युवक उसके घर आ धमका। उसके हाथों में केरोसिन का डब्बा था। उसने युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दिया और मौके से फरार हो गया। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रेमिका की हालत नाजुक

प्रेमिका की हालत नाजुक

इसके बाद आनन फानन में युवती को सीएचसी जरवलरोड में भर्ती किया गया। तब तक युवती के परिजन सीएचसी पहुंच गए लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के मुताबिक उसके प्रेमी ने अपने घरवालों के दबाव में ऐसा कृत्य किया है। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ आरके बसंत ने बताया कि युवती करीब 70 फीसदी झुलसी है। हालत नाजुक है। उधर, जरवल कस्बा चैकी इंचार्ज इन्द्रसेन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। लेकिन अभी पीड़ित युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। एसपी जुगुल किशोर ने कहा कि युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। रविवार को आरोपित युवक का युवती से निकाह होना था। इस मामले में तहरीर मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+