VIDEO: मां ने ब्लेड से काटकर अलग कर दी अपनी मासूम बच्ची की गर्दन

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बार फिर अंधविश्वास ने एक मासूम की जिन्दगी खत्म कर दी। यहां एक गांव में एक मां ने अंधविश्वास के चलते अपनी 4 महीने की बेटी की ब्लेड से गर्दन काटकर हत्या कर दी। अस वारदात के बाद से जहां एक ओर पूरे गांव में सनसनी का माहौल है वहीं कलयुगी मां के बारे में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

jhansi mother chops her daughters throat and killed her

मिली जानकारी के मुताबिक मां को शक था कि उसकी बेटी पर किसी प्रेत आत्मा का साया है और इसी वजह से उसके घर में कलेश और दरिद्रता का माहोल रहता था। इसी के चलते मां ने गला रेत कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्यारिन मां ने बेटी का गला बेरहमी से रेतने के बाद सिर और धड़ को कपड़े के बैग में छिपाकर रख दिया था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी मां को हिरासत में लेते हुए घर से 4 महीने के मासूम का सिर और धड़ कपड़े के बैग से बरामद किया। वहीं इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+