यूपी में इस तरह रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया जेई, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के जेई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगों हाथ गिरफ्तार किया है। टीम उसको लेकर भोगनीपुर कोतवाली आई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामला कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव का है।

JE power arrested bribe of one lakh rupees in kanpur

किसान हरिओम शुक्ला ने आटा चक्की के नाम से विधुत कनेक्शन लेने के लिए 7 जुलाई को संदलपुर विद्युत सब स्टेशन में आवेदन किया था। लेकिन संदलपुर में कार्यरत अवर अभियंता ने आटा चक्की में विद्युत कनेक्शन देने के लिए किसान हरिओम शुक्ला से 4 लाख की रिश्वत मांगी। विनती करने के बाद भी जब कम पैसे में बात बनती नहीं दिखी तो उसने एंटी करप्शन विभाग में इसकी लिखित शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने अपनी योजना के मुताबिक हरिओम को पाउडर लगे एक लाख रुपये देकर उसे अग्रिम धनराशि के रूप में अवर अभियंता को देने के लिए कहा।

हरिओम ने एक लाख रुपए लेकर आने की बात फोन पर जेई को बताई तो उसने सबस्टेशन के पास बुला लिया। वहां हरिओम से पाउडर लगे एक लाख रुपए लेते ही एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर भोगनीपुर कोतवाली आई। एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर शंभूनाथ ने बताया कि जेई अरविंद वर्मा के खिलाफ कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए जेई के खिलाफ भोगनीपुर कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसे गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+