जयंत चौधरी सीएम योगी से बोले, ये पश्चिमी यूपी है, इधर उंगली दिखाओगे तो पब्लिक तोड़ देगी
शामली। शामली में जनसभा को सम्बोधित कर रहे रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। कैराना लोकसभा सीट के लिए शामली में चुनाव प्रचार कर रहे जयंत चौधरी ने समर्थकों की भीड़ देखकर कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए, जिसके बाद उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग योगी की अंगुली तोड़ने की ताकत रखते हैं। बता दें कि बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई इस सीट पर 28 मई को उपचुनाव होना है।

रालोद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा
कैराना रोड स्थित जेजे फार्म में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता दंगे के नाम पर वोटों की राजनीति समझ चुकी है। वोटों के नाम पर जिस तरह साम्प्रदायिक उन्माद फैलाकर भाजपा वोट हासिल करती है, इस बार उसका यह खेल कैराना उप चुनाव में नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि कैराना की क्रांतिकारी भूमि से ही इस बार भाजपा को जड़ से उखाड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। सपा-बसपा के साथ रालोद इस खतरनाक राजनीति का का खात्मा करेंगी।

पीएम और सीएम को अभिमान हो गया है: जयंत
उन्होंने कहा कि मुस्लिम, दलित, जाट व गुर्जर समाज एक साथ है। कैराना चुनाव में बना यह गठबंधन देश की राजनीति की एक बार फिर नयी पटकथा लिखेगा। जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी को अभिमान हो गया है। इस अभिमान को गोरखपुर-फूलपुर में जनता ने तोड़कर भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत दिखा दी है। कैराना उपचुनाव यूपी के दो पूर्व चुनाव परिणामों को फिर दोहराएगा। कैराना से भाजपा के सफाए का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने किसान-मजदूरों से अपील की कि देश में अभिमान व सामप्रदायिकता की राजनीति खत्म करने के लिए एकजुट हो, और ऐसी ताकतों को सत्ता से बेदखल करें।
यूपी के सीएम को दी धमकी
जयंत चौधरी ने पिछले महीने यूपी के कुशीनगर में घटी घटना का जिक्र कर रहे थे। यहां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में तेरह बच्चों की मौत हो गई जबकि योगी घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्चों के परिजनों ने नारेबाजी की थी जिस पर योगी ने नाराज़गी जताई थी। जयंत सीएम योगी से बोले, ये पश्चिमी यूपी है, इधर उंगली दिखाओगे तो पब्लिक तोड़ देगी।












Click it and Unblock the Notifications