एलओसी बार्डर पर गश्त के दौरान लैंडमाइन पर पड़ा जवान का पैर, शहीद
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास लैंडमाइन पर पैर आने से बुलंदशहर का जवान नितिन शहीद हो गया।
बुलंदशहर। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास लैंडमाइन पर पैर आने से बुलंदशहर का जवान शहीद हो गया। बता दें कि सोमवार की सुबह सेना के 10 जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे तभी 17 जाट रेजिमेंट में तैनात सिपाही नितिन का पैर लैंडमाइन पर आ गया जिससे नितिन गम्भीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान श्रीनगर में दम तोड़ दिया।

गांव पहुंचा शहीद का शव
जानकारी के मुताबिक, ककोड थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी रविन्द्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र नितिन चैधरी 17 जाट रेजिमेंट में तैनात था। शहीद के पिता रविन्द्र सिंह ने बताया कि नितिन 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। फिलहाल नितिन की डयूटी जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी बोर्ड पर चल रही थी। नितिन के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमें में है। मंगलवार की देर शाम शहीद नितिन का शव उसके पैतृक गांव धनौरा पहुंचा।

जवान का शव देख गांव में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
शव के पहुचंते ही पूरे गांव में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। बता दें कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद नितिन के शव का दहासंस्कार किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, बीजेपी विधायक विमला सिंह सोलंकी, जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब, एसएसपी मुनीराम जी पहुंचे। नायब सूबेदार राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार की 17 जाट रेजिमेंट की 10 सिपाहियों की एक टूकडी एलओसी पर गश्त कर रहा था। इस टूकडी में नितिन भी था, गश्त के दौरान नितिन का पैर लैंडमाइन पर पड़ गया और विस्फोट हो गया।

श्रीनगर में चल रहा था शहीन नितिन का इलाज
इस विस्फोट में नितिन गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हेलीकॉप्टर की मदद से नितिन को श्रीनगर लाया गया, जहां नितिन ने दम तोड़ दिया। इस बात की सूचना सेना मुख्यालय ने नितिन के बड़े भाई अनुज को दी। सूचना मिलने के बाद नितिन के भाई अपने पिता रविन्द्र को जानकारी दी। नितिन के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications