वाराणसी में मनोज सिन्हा की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचे उपराज्यपाल
वाराणसी, फरवरी 25। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि इस हादसे में वो बाल-बाल बचे हैं। जानकारी के मुताबिक, एलजी मनोज सिन्हा की गाड़ी का वाराणसी में एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि इस हादसे में उन्हें कुछ नहीं हुआ और वो एकदम सुरक्षित हैं।

लोहे के पोल से टकराई मनोज सिन्हा की गाड़ी
जानकारी के मुताबिक, मनोज सिन्हा की कार वाराणसी में सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गई। हालांकि ये टक्कर बहुत मामूली थी, जिस वजह से उन्हें हादसे में कोई चोट नहीं आई है। ये हादसा राजघाट पुल के पास हुआ है। हादसे के बाद उनकी गाड़ी का एक टायर पंचर हो गया है।
दूसरी गाड़ी में मनोज सिन्हा को किया गया रवाना
अधिकारियों ने बताया कि मनोज सिन्हा को इस हादसे में कुछ नहीं हुआ है, वो और उनके दल के सभी लोग एदम सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद मनोज सिन्हा को दूसरी गाड़ी में रवाना किया गया। आपको बता दें कि मनोज सिन्हा शुक्रवार को चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के आधिकारिक दौरे पर थे।
पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी पहुंचे थे हादसे वाली जगह
हादसे की जानकारी मिलते ही वाराणसी पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि मनोज सिन्हा दूसरी कार में बैठकर चंदौली जिले के लिए रवाना हो गए हैं, जहां एक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वह अपने गृहनगर गाजीपुर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications