ईद पर मुस्लिम भाइयों ने छुड़ाई जेल से अपनी हिंदू बहन

सजा के तौर पर लगाए गए आर्थिक दंड को सीमा तो नहीं भर सकती थी लेकिन मुस्लिम भाई ने ही सुबह की नमाज पर ये फैसला ले लिया...

बरेली। बरेली की संस्था मुस्लिम मूमेंट्स उत्तर प्रदेश ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। बता दें कि ईद के मौके पर एक मुस्लिम शख्स द्वारा एक हिंदू महिला को जेल से रिहाई करवाया गया है। महिला पिछले काफी समय से जिला जेल में बंद थी।

ईद पर मुस्लिम भाइयों ने छुड़ाई जेल से अपनी हिंदू बहन

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के शहर पुणे की रहने वाली सीमा चटर्जी फर्जी दस्तावेज के साथ अन्य मामलों में फंसी थी जिसे इज्जतनगर पुलिस ने जेल भेजा था लेकिन सीमा का कहना है कि उसे फर्जी तरीके से जेल भेजा गया था। वो अपने बेटे को सिंगापुर में नौकरी दिलाने के लिए बरेली आई थी जबकि प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक ने उससे दो लाख रुपए भी लिए और पुलिस की मिलीभगत से जेल भिजवा दिया।
ईद पर मुस्लिम भाइयों ने छुड़ाई जेल से अपनी हिंदू बहन

मुस्लिम मूमेंट्स के अध्यक्ष जमील अहमद ने बताया कि महिला सीमा कई धाराओं के चलते पांच साल की सजा काट रही थी। सीमा पर 60 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया गया था। दंड अदाएगी न होने के हालत में उसे 18 महीने की सजा और काटनी थी लेकिन सजा होने के 9 महीने पहले सीमा को संस्था ने 30 हजार रुपए जमाकर जेल से छुड़ा लिया गया। महिला की रिहाई में संस्था की ओर से जमील अहमद, अजीज खां और कई मुस्लिम लोगों का सहयोग रहा। वहीं महिला ने अपनी रिहाई पर खुशी जताई है, साथ ही ये अफसोस जताया है कि उसे निर्दोष होते हुए भी अपना समय जेल में काटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+