IRCTC Tour Package: करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन 11 रात्रि और 12 दिन के इस खास टूर पैकेज पर,देखें Detail
IRCTC Tour Package Bharat Gaurav Train Latest News NER Gorakhpur Indian Railway: भारतीय रेल पर थीम आधारित भारत गौरव ट्रेनें पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों
के संचलन से पयर्टन को बढ़ावा मिलता है। इसी क्रम में आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये 07 ज्योर्तिलिंग दर्शन यात्रा के लिये गोरखपुर से भारत गौरव पर्यटक टेªन संख्या-00501, 30 जून से 11 जुलाई,2025 तक 11 रात्रि एवं 12 दिन के लिये चलाई जायेगी। इस गाड़ी पर चढ़ने व उतरने के लिये गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) तथा ललितपुर स्टेशनों पर सुविधा प्रदान की गई है। इस गाड़ी में यात्रा हेतु लखनऊ, गोमतीनगर स्थित आई.आर.सी.टी.सी के कार्यालय से अथवा बेवसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है।
00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 30 जून, 2025 को गोरखपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 11.35 बजे, अयोध्या कैंट से 11.50 बजे, सुल्तानपुर से 13.20 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से 14.10 बजे, प्रयागराज संगम से 18.15 बजे, रायबरेली से 21.55 बजे, दूसरे दिन 01 जुलाई,2025 को लखनऊ से 01.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 05.50 बजे, उरई से 07.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 10.05 बजे, ललितपुर से 11.30 बजे छूटकर उज्जैन में 22.00 बजे पार्टी हाल्ट करेगी। 02 जुलाई,2025 को उज्जैन से 23.00 बजे प्रस्थान कर 03 जुलाई,2025 को द्वारका में 16.40 बजे हाल्ट करेगी। 04 जुलाई,2025 को द्वारका से 22.00 बजे छूटकर 05 जुलाई,2025 को वेरावल में 06.30 बजे से 15.00 बजे तक पार्टी हाल्ट करेगी तथा वेरावल से 15.00 बजे छूटकर 06 जुलाई,2025 को नासिक में 12.30 बजे से 07 जुलाई,2025 को 22.00 बजे तक पार्टी हाल्ट करेगी। नासिक से 07 जुलाई,2025 को 22.00 बजे छूटकर खदकी में 08 जुलाई,2025 को 05.30 बजे से 22.00 बजे तक पार्टी हाल्ट करेगी तथा खदकी से 22.00 बजे वापसी यात्रा हेतु प्रस्थान करेगी।

वापसी यात्रा में 00501 भारत गौरव पर्यटक टेªन यात्रियों को उतारने हेतु 10 जुलाई,2025 को ललितपुर से 20.10 बज,े वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 22.15 बजे, उरई से 23.35 बजे, 11 जुलाई,2025 को कानपुर सेण्ट्रल से 02.20 बजे, लखनऊ से 04.30 बजे, रायबरेली से 05.50 बजे, प्रयागराज संगम से 10.35 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से 12.05 बजे, सुल्तानपुर से 12.55 बजे, अयोध्या कैण्ट से 14.45 बजे तथा मनकापुर से 16.05 बजे छूटकर गोरखपुर 18.40 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा पेण्ट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 14 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
पूर्वाेत्तर रेलवे की इस भारत गौरव यात्रा ट्रेन से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications