तरह तरह के आरोपों के बाद भी श्मशान घाट पहुंचीं सुरेंद्र की बीवी रवीना
लखनऊ। एसपी सुरेंद्र का पार्थिव शरीर एकतानगर स्थित उनके घर सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस वैन से बैकुंठधाम लाया गया। एसपी सुरेंद्र की बीमारी के दौरान जितनी चर्चा उनके ठीक होने या ना होने की रही उतनी ही चर्चा उनकी बीवी रवीना के साथ सुरेंद्र के संबंधों की होती रही। रवीना ने खुद तो कुछ नहीं कहा लेकिन सुरेंद्र का परिवार उनपर तरह-तरह के आरोप लगाता रहा। मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं कि जब सुरेंद्र का शव उनके घर पहुंचा तो शव पहुंचने के बाद रवीना मात्र 20 मिनट वहां रुककर अपने मायके चली गईं। मामला इतना तनावपूर्ण था कि सुरेंद्र के भाई ने रवीना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पुलिस में दर्ज कराने की बात कही थी। सोमवार को जब लखनऊ के भैंसाकुंड में एसपी सुरेंद्र का अंतिम संस्कार हुआ तो बीवी रवीना वहां इस हालत में पहुंची। सुरेंद्र के परिवार ने उनसे दूरी बना रखी थी। रवीना अपने मां और बाप के साथ वहां पहुंची फिर उन्हीं के साथ लौट आईं।

रवीना पर लगे थे ये आरोप
सुरेंद्र की पत्नी रवीना पर आरोप था कि वो सुरेंद्र को उनके परिवार से बात नहीं करने देती थीं। शादी के दो महीने बाद ही रवीना ने सुरेंद्र से तलाक मांगना शुरू कर दिया था। सुरेंद्र के भाई ने आरोप लगाया था कि सुरेंद्र की पत्नी के संस्कार ठीक नहीं थे। उन्होंने बताया कि वो शादी के बाद एक दिन भी ससुराल में नहीं रुकी थी। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना ने ही मेरे भाई की जान ले ली।

शादी डॉटकॉम से हुई थी शादी
आईपीएस सुरेंद्र और डॉक्टर रवीना की शादी शादी डॉटकॉम के जरिए 9 अप्रैल 2017 को हुई थी। शादी के बाद पहले ही दिन रवीना अपने मायके चली गई थीं और उसके बाद सीधे शाम को रिसेप्शन पार्टी में रवीना पहुंची थीं। शादी के बाद से ही रवीना सुरेंद्र के परिवार से बात करने पर झगड़ा करती थीं। बीते कई महीनों से सुरेंद्र दास ने अपने परिवार से बातचीत करना बंद कर दिया था।

अभी कोई बच्चा नहीं था
अभी तक एसपी सुरेंद्र और रवीना का कोई बच्चा नहीं है। परिवारिक माहौल ठीक ना होने की वजह से कहीं ना कहीं उनके दांपत्य जीवन पर इसका असर पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications