पत्नी रवीना की वजह से एसपी सुरेंद्र ने की आत्महत्या, भाई कराएंगे FIR
लखनऊ। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में उनके बड़े भाई ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा अपने भाई की पत्नी डॉ. रवीना पर गंभीर आरोप लगाये है। बड़े भाई नरेंद्र दास ने कहा कि मेरी भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी डॉ. रवीना जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी और ससुरालवालों की वजह से वो लगातार तनाव में थे और यहीं तनाव सुरेंद्र की आत्महत्या का कारण बना।

9 अप्रैल को हुई थी शादी
नरेंद्र दास ने बताया कि उनके भाई आईपीएस सुरेंद्र और डॉक्टर रवीना की शादी shaadi.com के जरिए 9 अप्रैल 2017 को हुई थी। शादी के बाद पहले ही दिन रवीना अपने मायके चली गई थी और उसके बाद सीधे शाम को रिसेप्शन पार्टी में रवीना पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही रवीना परिवार से बात करने पर झगड़ा करती थी। बीते कई महीनों से सुरेंद्र दास ने अपने परिवार से बातचीत करना बंद कर दिया था।

भाई और मां से नहीं करने देती थी बात
उन्होंने बताया कि पत्नी, सुरेंद्र को मुझसे और मां से बात करने भी नहीं देती थी। बताया कि शादी के दो महीने बाद ही उसने तलाक मांगना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की पत्नी के संस्कार ठीक नहीं थे। उन्होंने बताया कि वो शादी के बाद एक दिन भी ससुराल में नहीं रुकी थी। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना ने ही मेरे भाई की जान ले ली।

अब दर्ज होगी FIR
नरेंद्र दास का आरोप है कि रवीना ने सुरेंद्र को पूरे परिवार से अलग कर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाई की मौत पर एफआईआर लिखाएंगे और भाई की मौत के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाऊंगा। मेरा भाई बहुत सीधा और सरल था। पत्नी की वजह से उनसे जान दी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई जहर की पुष्टि
आईपीएस सुरेंद्र दास की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने जांच के लिए बिसरा रिपोर्ट को सुरक्षित रखा है।

सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास के निधन पर गहर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने दास की आत्म की शांति के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications