एसपी सुरेंद्र दास आत्महत्या मामले में जांच जारी, नौकरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कानपुर। सुरेंद्र कुमार दास का आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को एसपी क्राइम राजेश कुमार यादव ने शुरू कर दी थी। जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है नए-ने तथ्य सामने आ रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र कुमार दास और उनकी पत्नी रवीना में अक्सर किसी बात को लेकर लड़ाई होती थी। वे जब तनाव में होते थे या पत्नी से विवाद होता था तब सर्वेंट और अन्य कर्मचारियों को घर से बाहर कर दिय़ा जाता था।

पारिवारिक अनबन बनी मौत की वजह
कथित तौर पर पारिवारिक कलह की वजह से जान देने वाले एसपी सुरेंद्र दास की पत्नी पर परिवार ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना था कि रवीना परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं और मां से ना मिलने के लिए एसपी पर दबाव बनाती थीं। दोनों के बीच लगातार हो रही अनबन आखिरकार एसपी सुरेंद्र दास की मौत की वजह बनी।

पुलिस कर रही सघन जांच
जांच के शुरू होते ही कैंट पुलिस ने फिलहाल उनके आवास में ताला लगा दिया है। चाभी एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे सबूत के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना की जा सके। अफसरों का कहना है कि जांच या किसी साक्ष्य जुटाने की जरूरत हुई तो एसपी के आवास को खुलवाकर जांच की जाएगी।

क्या था मामला
बीते बुधवार को जहर खाने के बाद पांच दिनों से मौत से जंग लड़ रहे एसपी सुरेंद्र दास का रविवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में 12 बजकर 19 मिनट पर निधन हो गया था। एसपी की मौत के बाद पुलिस महकमे में ही नहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खाया था।












Click it and Unblock the Notifications