Manilal Patidar Dismissed: IPS मणिलाल पाटीदार सेवा से बर्खास्त, महोबा SP रहते क्यों होना पड़ा अंडरग्राउंड?
IPS Manilal Patidar राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ साल 2020 में उत्तर प्रदेश के Mahoba SP रहते हुए व्यापारी को Indra Kant Tripathi को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत भ्रष्टाचार के अन्य मामले दर्ज हुए।
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी मणिलाल पाटीदार को सेवा से बर्खासत कर दिया गया है। जेल में बंद पूर्व आईपीएस मणिलाल रातों-रात अमीर बनना चाहता था।
महोबा पुलिस अधीक्षक पद पर रहे मणिलाल क्रेशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी से हर माह लाखों की घूस की डिमांड कर रहा था। आखिर व्यापारी को जान देनी पड़ी। बाद में पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी सुसाइड केस के बाद महोबा एसपी मणिलाल पाटिदार दो साल तक अंडरग्राउंड रहा। यूपी पुलिस ने इस पर एक लाख रुपए का ईनाम तक रखा और फिर पकड़कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाया। अब सेवा से ही बर्खासत कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सितंबर 2020 में क्रेशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी सुसाइड केस में उनके कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें उन्होंने तत्कालीन महोबा एसपी मणि लाल पाटीदार पर आरोप लगाया था कि पाटीदार उनसे छह लाख रुपए मासिक बंधी मांग रहे हैं। मना करने पर परेशान कर रहा।

लंबे समय तक अंडरग्राउंड रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में मणिलाल पाटिदार ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर किया था। अदालत के निर्देश के बाद यूपी पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क की थी। मीडिया से बातचीत में विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने मणि लाल पाटीदार को सेवा से बर्खास्त करने की पुष्टि की है।
इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद उनके भाई रविकांत ने तत्कालीन महोबा एसपी मणि लाल पाटीदार और कबरई पुलिस स्टेशन के पूर्व एसएचओ देवेंद्र शुक्ला सहित तीन अन्य के खिलाफ जबरन वसूली सहित कई आरोपों में पुलिस शिकायत दर्ज की। अन्य दो आरोपी स्थानीय व्यवसायी सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त थे।

शिकायत में त्रिपाठी के भाई ने एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों पर छह लाख महीना मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद पूर्व आईपीएस पाटीदार को राज्य सरकार ने सेवा से निलंबित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कांस्टेबल अनिल यादव भी इस मामले में शामिल था और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

कौन है मणि लाल पाटीदार?
बता दें कि मणि लाल पाटीदार मूलरूप से राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है। डूंगरपुर के रामजी पाटीदारके घर 25 नवंबर 1980 को जन्म मणिलाल ने महज 24 साल की उम्र में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। यूपीएससी 2013 में 188वीं रैंक हासिल की थी। इलेक्ट्रॉनिक टेलीकम्यूनिकेशन से बीटेक की डिग्री हासिल की थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications