IPS अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन होंगी आप में शामिल, 2015 में थामा था भाजपा का दामन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने अपना दल बदल लिया है। वह केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) ज्वॉइन कर रही हैं। 2015 में वह भाजपा से जुड़ी थीं, मगर अब फिर से आप में लौट रही हैं। वह वर्ष 2013 में आप से अलग हुई थीं। उन्होंने अपने ट्विटर पर ऐलान किया कि, 'मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हूं। पहले मैं आप में ही थीं, किन्तु दिसंबर 2013 में इस्तीफा दे दिया था। अब मैंने दोबारा इस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। मैंने इस पार्टी को अपनी सोच तथा विचारधारा के अनुकूल पाया है।

IPS amitabh thakur wife & rti activist nutan thakur Joins aam aadmi party

बता दें कि, नूतन ठाकुर पेशे से वकील रही हैं। वह आरटीआई एक्टि‍विस्ट के तौर पर लंबे समय से काम करती रही हैं। भ्रष्टाचार के कई मामलों को अदालत तक ले जाने को लेकर सुर्खियों में रही हैं और उनके पति अमिताभ ठाकुर का यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से तनाव रहा है। यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान अमिताभ ठाकुर ने मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने खुद के और सपा प्रमुख के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी जारी किया था। एक वीडियो में मुलायम ने कथित तौर पर अमिताभ ठाकुर को फोन करके धमकी दी थी कि सुधर जाओ वरना ठीक नहीं होगा। बाद में अखिलेश सरकार ने अमिताभ ठाकुर को सस्पेंड भी कर दिया था।

IPS amitabh thakur wife & rti activist nutan thakur Joins aam aadmi party

वहीं, आप ज्वॉइन करने से पहले नूतन ठाकुर ने ट्विटर पर कहा, 'मैं लोक जीवन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व के क्षेत्र में काम करती हूं और 'आप' भी इसी उद्देश्य के लिए कार्यरत है। मैं धार्मिक प्रश्नों पर 'आप' के सहिष्णु तथा समदर्शी सोच से भी प्रभावित हुई हूं। अतः मैं शीघ्र आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाऊंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+