दबिश देने गए दरोगा ने युवक को उठाकर ऐसा पटका कि तुरंत हो गई मौत, सपा ने दिया दखल

कन्नौज। यूपी के कन्नौज ज‌िले में एक द‌िल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दब‌िश देने गया दरोगा वर्दी के नशे में ऐसा चूर हो गया क‌ि उसने एक युवक को हवा में उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अवैध शराब की सूचना पर सौरिख थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह एक कांस्टेबल के साथ गांव में दबिश देने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने गांव के 42 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र नत्थूलाल के यहां दबिश दी। काफी देर तक छापामार कार्रवाई चलती रही, लेकिन मौके पर कच्ची शराब नहीं मिली। दारोगा ने ओमप्रकाश को थाने चलने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। बौखलाए दारोगा ने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

 सौरिख थाना क्षेत्र का मामला

सौरिख थाना क्षेत्र का मामला

मामला सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भारा का है। ओमप्रकाश के परिजनों का कहना है कि दारोगा ने उसके भाई को दो-तीन बार उठाकर पटका, जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए। उसने तत्काल घटना की सूचना 100 नंबर पर दी, जिस पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला विभाग से जुड़ा होने के कारण वह भी वापस चली आई। वहीं आरोपी उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह ने अपने ऊपर लगा आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे। उन्हें बुखार आ रहा था और एक साल पहले उनका हार्निया का आपरेशन भी हुआ था।

बौखलाए दरोगा ने उठा कर पटक दिया जमीन पर

बौखलाए दरोगा ने उठा कर पटक दिया जमीन पर

जैसे ही दारोगा ने उन्हें पटका, तो तत्काल उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दारोगा और कांस्टेबिल थाने चले आए। परिजनों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिस पर थानाध्यक्ष आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को काफी समझाया, लेकिन मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र सोनू दारोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए थे।

सपा ने दिया मामले में दखल, कहां- न्याय दिलाकर रहेंगे

सपा ने दिया मामले में दखल, कहां- न्याय दिलाकर रहेंगे

जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया और मामले में राजनैतिक रंग छा गया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने अपनी ओर से इस मामले में एक जांच कमेटी बनाई। जांच कमेटी में शामिल मौजूदा विधायक अनिल दोहरे सहित पूर्व राज्यमन्त्री विजय बहादुर पाल ने मौके पर पहुंचकर बताया कि पुलिस ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है और गलत तथ्य प्रस्तुत कर रही है। जांच समिति के लोगों ने यहां आकर जो परिवारवालों से हम लोगों ने समझा उससे यह निष्कर्ष निकलता है कि जो पुलिस अपनी सफाई देती है। वह निश्चित रूप से अपने दोष छिपाने की यह करतूत है। इन लोगों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी पूरा सहयोग करेगी और आर्थिक मदद भी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+