इंस्पेक्टर ने शादी के 25 साल बाद बीवी के रहते माशूका से रचाई शादी, मुकदमा दर्ज
बरेली। यूपी के बरेली में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी शादी के पच्चीस साल बाद पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी रचा ली। बरेली शहर के महानगर कालोनी निवासी सुमन भारद्वाज की शादी अब से लगभग पचीस वर्ष पहले पुलिस इंस्पेक्टर यतेन्द्र भारद्वाज से हुई, उनके तीन बच्चे भी हैं।

इलाहाबाद जिले में तैनात हैं इंस्पेक्टर
आशिक मिजाज इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज ने अपनी पहली पत्नी के रहते अनुराधा रस्तोगी नाम की एक कम उम्र महिला से शादी रचा ली। इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज इलाहाबाद जिले में तैनात हैं और उनकी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुमन ने कहा कि जवान बेटी की शादी करने के लिए पैसे नहीं हैं, घर का खर्चा जैसे-तैसे चल रहा है। सुमन ने पति और अनुराधा पर मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं।

दो साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही पत्नी
पिछले लगभग दो वर्षों से पहली पत्नी सुमन अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी और अब जाकर डीजीपी के आदेश पर इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज के खिलाफ सुमन ने बरेली जिले के इज़्ज़तनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

गुजारे के लिए पति देते नहीं पैसे
सुमन का कहना है कि कई बार पति से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह न तो बात करते हैं और न ही अब गुजारे के लिए पैसे देते हैं। ऐसे में अब जीवन-यापन भी मुश्किल हो रहा है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मामला दर्ज होने के बाद उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। साथ ही उनका कहना है कि जब तक उनके साथ न्याय नहीं होगा, वह कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।


Click it and Unblock the Notifications
