यूपी के इस इलाके में कुत्तों का निवाला बन रहे नवजात, लोगों का गुस्सा फूटा
इलाके में चल रहे अवैध गर्भपात सेंटरों की वजह से नवजात का शव मिलना यहां आम बात हो गई है। लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। नवजात का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। हलांकि लोगों ने उसे जमीन में दफनाने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शाहजहांपुर के इस इलाके में बड़ी तादाद मे अवैध गर्भपात सेंटर चलाए जा रहे हैं। गुरुवार को नवजात का शव मिलने के बाद लोगों का अवैध रूप से चल रहे गर्भपात सेंटरों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इन अवैध गर्भपात सेंटरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

नवजात का शव मिलने का मामला थाना जलालाबाद के मंडी समिति के पास का है। यहां गुरुवार की सुबह में लोगों की नजर कुछ कुत्तों पर पड़ी जो एक जगह पर इकट्ठा थे और लड़ रहे थे। तभी वहां पर मौजूद लोगों ने पास जाकर देखा तो एक कपड़े मे लिपटा हुआ कुछ पड़ा था। उसके बाद जब लोगों ने उस कपड़े को खोलकर देखा तो उसमे एक नवजात का शव था जिसको कुत्ते नोंच रहे थे।
हलांकि नवजात को पूरी तरह से कुत्ते नोंच नहीं पाए थे। उसके शरीर पर कई जगह पर कुत्ते के काटने के निशान पड़े थे। जिसके बाद नवजात के खबर आसपास क्षेत्र मे फैल गई और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई तभी भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
फिर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दफनाने का प्लान बनाया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को दफनाने नहीं दिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलांकि इस दौरान पुलिस को भीड़ के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र मे भारी तादाद में अवैध गर्भपात सेंटर खुले हैं जिससे इस तरह से शव मिलना यहां आम बात हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की मानें तो नवजात का शव मिला है जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications