एक आइडिया आपको बना सकता है लखपति, भारतीय रेलवे ने दिया मौका
Recommended Video

इलाहाबाद। इंडिया में लोगों के पास आइडिया भी खूब होते है और निःशुल्क सलाह भी लोग खूब देते है। लेकिन आपका आइडिया व सलाह देने की खासियत आपको अब लखपति बना सकती है। आपको रेलवे को आइडिया देना है और अगर रेलवे को आपका आइडिया पसंद आया तो आप 10 लाख रुपए तक जीत सकते हैं। इसके लिए आपको रेलवे की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। इस प्रतियोगिता में रेलवे अपनी आमदनी कैसे बढ़ाएं और बेहतर सर्विस कैसे दें इसके लिए आपको सुझाव देना है। अगर आपका सुझाव उन्हें पसंद आता है तो इसके लिए आपको 10 लाख से लेकर 1 लाख रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना है और दिए गए नियम व शर्तों का पालन कर अपना सुझाव रेलवे को भेज देना है।

क्या है प्रतियोगिता
रेलवे अपनी यह प्रतियोगिता आम जनता के लिए लेकर आया है जिसका नाम है 'How to Raise Money For Railways To Provide Better Services' यानी बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए रेलवे अपना धन कैसे बढ़ाएं। इसके तहत रेलवे को आपका अपना सुझाव दे सकते है। सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले प्रथम विजेता को दस लाख रुपये का ईनाम मिलेगा। जबकि दूसरे को पांच और तीसरे तीन लाख व चौथे विजेता को एक लाख रुपए मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन
अगर आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको 19 मई 2018 शाम 6 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसका लिए आप सबसे पहले http://www.innovate.mygov.in पर जाएं और "CLICK HERE TO PARTICIPATE पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन होगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म और सब्मिशन फॉर्म भरना होगा। इस दौरान आप ऑनलाइन एंट्री सबमिशन फॉर्म में दी गई गाइडलाइन को अच्छी तरह से जरूर पढ लीजिएगा। पूरा फॉर्म भरने के बाद आप यह जरूर जांच लें कि फॉर्म सही से भरा गया है या नहीं? और अंत में इसे सबमिट कर दें। फार्म जमा हो जाने के बाद आपको एक कान्फर्मेशन मेल भी आयेगा। अगर आपको कोई दिक्कत होती है तब आप [email protected] पर मेल के जरिए संपर्क कर सकते है।

आवश्यक निर्देश
इस प्रतियोगिता में अगर आप हिस्सा ले रहे हैं तो आपको कुछ खास निर्देशों का पालन करना होगा जैसे कि आप जो सुझाव रेलवे को दे रहे हैं वह हिंदी या अंग्रेजी भाषा में लिख हो। साथ ही आइडिया एक हजार शब्द से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आपको ढाई सौ शब्दों का निष्कर्ष भी अलग से लिखना होगा। इसके साथ ही आपको अपने आइडिया को PDF फाइल या पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के तौर पर भेजना है और यह भी ध्यान रखना है कि उसका साइज 8 एमबी से ज्यादा ना हो।

क्या हैं योग्यता
रेल मंत्रालय ईए अधिकृत ट्वीटर हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना वाली उम्मीदवार को 20 मार्च 2018 को 18 साल का होना अनिवार्य है। यही इसकी एकलौती और प्रमुख योग्यता है।












Click it and Unblock the Notifications