Festival Special Train: दिवाली और छठ पर्व पर होने वाली यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने की यह खास पहल
Railway News Update Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05065/05066 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन 15 नवम्बर,2023 को गोरखपुर से तथा 09 एवं 16 नवम्बर,2023 को प्रत्येक वृहस्पतिवार को नई दिल्ली से दो फेरों के लिए किया जायेगा । इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानको का पालन करना होगा ।
05065 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 15 नवम्बर,2023 को गोरखपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 23.47 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.35 बजे, गोण्डा से 02.00 बजे, बुढ़वल से 03.02 बजे, सीतापुर जं0 से 04.35 बजे, बरेली से 07.35 बजे तथा मुरादाबाद से 08.50 बजे, गाजियाबाद से 11.05 बजे छूटकर नई दिल्ली 12.00 बजे पहुंचेगी ।

वापसी यात्रा में 05066 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी 09 एवं 16 नवम्बर,2023 को प्रत्येक वृहस्पतिवार को नई दिल्ली से 14.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 15.05 बजे, मुरादाबाद से 18.35 बजे, बरेली से 19.35 बजे, सीतापुर जं0 से 22.20 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.17 बजे, गोण्डा से 01.25 बजे, बस्ती से 03.05 बजे तथा खलीलाबाद से 03.35 बजे छूटकर गोरखपुर 04.15 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications