G-20 Traffic Advisory: जी-20 कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे ने इन ट्रेनों के टर्मिनल में किया परिवर्तन
Railway Update News: भारत 09 और 10 सितंबर, 2023 को 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ये सम्मेलन नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान यानी भारत मंडपम में होगा। इस कार्यक्रम में सदस्य देशों के प्रमुख शामिल होंगे। इस दौरान सुरक्षा और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के टर्मिनल में परिवर्तन किया है। कुछ गाड़ियों के गन्तव्य स्टेशन दिल्ली व नई दिल्ली को कम कर सेटेलाइट स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव निम्नवत दिया जायेगा ।
टर्मिनल में परिवर्तन
- जयनगर से 08 एवं 09 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की टर्मिनल परिवर्तन कर नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली में समाप्त की जायेगी ।
- नई दिल्ली से 09 एवं 10 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की टर्मिनल परिवर्तन कर नई दिल्ली के स्थान पर दिल्ली से चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 08 एवं 09 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12565 बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की यात्रा, टर्मिनल परिवर्तन कर नई दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार टर्मिनस में समाप्त की जायेगी।

- नई दिल्ली से 09 एवं 10 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12566 बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की यात्रा, टर्मिनल परिवर्तन कर नई दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार टर्मिनस से चलाई जायेगी ।
सेटेलाइट स्टेशन पर ठहराव
- अमृतसर से 09 एवं 10 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ को सेटेलाइट स्टेषन बादली में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा ।
- दरभंगा से 08 एवं 09 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन विषेष गाड़ी का गाजियाबाद में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा।
- बरोनी से 08 एवं 09 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन विषेष गाड़ी को सेटेलाइट स्टेषन साहिबाबाद में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा।
- गोरखपुर से 08 एवं 09 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12555 गोरखपुर-बटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेषन गाजियाबाद में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा।
- बनारस से 08 एवं 09 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली षिवगंगा एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेषन गाजियाबाद में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा।
Indian Railway: 6 से 11 सितम्बर तक निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, यात्रा से पूर्व यहां देखें पूरी लिस्ट
- किषनगंज से 08 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 15715 किषनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेशन दिल्ली शहादरा में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा।
- डिब्रूगढ़ से 07 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेशन गाजियाबाद में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा।
- नई दिल्ली़ से 08 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 20505 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेशन गाजियाबाद में ठहराव प्रदान कर चलाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications