इंडियन क्रिकेटर की ये साली बन गई है यूपी में नंबर-1

प्रशांति सिंह वाराणसी के सिंह सिस्टर्स घराने की पांच बहनों में तीसरे नंबर पर हैं और इस क्रिकेटर की साली हैं जिसने भारतीय टीम को कई बार अपने दम पर जिताया है।

वाराणसी। खेल के क्षेत्र में मिलने वाले देश के बड़े सम्मान अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में वाराणसी की रहने वाली प्रशांति सिंह का नाम शामिल किया गया है। यूपी से ये अवॉर्ड पाने वाली वो पहली महिला बास्केटबॉल प्लेयर होंगी। बता दें, प्रशांति सिंह क्रिकेटर इशांत शर्मा की साली हैं। इशांत की शादी प्रतिमा सिंह से हुई है और प्रशांति प्रतिमा की सगी बहन हैं।

इंडियन क्रिकेटर की ये साली बन गई है यूपी में नंबर-1

घर में बधाई देने वालों का लग गया तांता

इस खबर के बाद से बनारस में जश्न का दौर है। प्रशांति के घर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अर्जुन पुरस्कार के लिए सलेक्ट होने के बाद प्रशांति ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में नाम आने के बाद से उनके परिवार को पहचान मिल गई है। ये परिवार के 25 सालों की मेहनत, समर्पण और त्याग का नतीजा है। ये पुरस्कार तो काशी की माटी का कमाल है। काशी के लोगों का आशीर्वाद है।

इंडियन क्रिकेटर की ये साली बन गई है यूपी में नंबर-1

बहनों में तीसरे नंबर पर हैं प्रशांति

प्रशांति सिंह वाराणसी के सिंह सिस्टर्स घराने की पांच बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। पांचों बहनें क्रमश: प्रियंका, दिव्या, प्रशांति, प्रतिमा और आकांक्षा बास्केटबॉल प्लेयर हैं। हालांकि, प्रियंका ने बाद में बास्केटबॉल खेलना छोड़ दिया। इन पांचों बहनों को वाराणसी में सिंह सिस्टर्स के नाम से भी जाना जाता है।

इंडियन क्रिकेटर की ये साली बन गई है यूपी में नंबर-1
इंडियन क्रिकेटर की ये साली बन गई है यूपी में नंबर-1

बड़ी बहन हैं नेशनल टीम की कोच

ये सभी पांचों बहने प्रियंका, दिव्या, प्रशांति, प्रतिमा और आकांक्षा बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं उनकी तीन बहनें वर्तमान में भारतीय महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं और उनकी एक और बहन प्रियंका सिंह राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की कोच हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+