India Pakistan War: भारत के पाकिस्तान हमले पर सीएम सिटी गोरखपुर में जश्न, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

India Pakistan War Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है। इसे 'ऑपरेशन सिंदूर ' नाम दिया गया। इस हमले के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट आने का क्रम बना हुआ है। इसी क्रम मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर में जश्न देखने को मिला। साथ ही पीएम मोदी के समर्थन में सोशल मीडिया पर बधाई देने का क्रम बना हुआ है।

हर आँसू, हर दुआ के लिए जय हिंद

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हुए लिखा कि " ऑपरेशन सिंदूर... हर आँसू, हर दुआ, हर धड़कन के लिए। जय हिन्द।।"


भारत की गद्दी पर बैठा बाप ....

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि " घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है, भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है।" उन्होंने कहा कि यह हमला पहलगाम में मरने वालो को सच्ची श्रद्धांजलि है।

india pakistan war

मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या की थी आज भारत ने इसका बदला ले लिया है। इसके लिए पीएम मोदी के फैसले का स्वागत करता हूं।

प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो पोस्ट करते हुए जय हिंद लिखा। भारत द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर किया गया हमला केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंक के संरक्षकों को दी गई चेतावनी थी - कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। यह नई दिल्ली की निर्णायक इच्छाशक्ति और बदलती रणनीतिक सोच का प्रतीक है। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीमा पार से आतंकी साज़िशों का जवाब अब शब्दों से नहीं, शस्त्रों से मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी अब दोहरा मापदंड छोड़कर आतंक को पनाह देने वालों के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाना होगा।

पवन दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन सिंदूर पोस्ट करते हुए ,"जय हिंद की सेना" लिखा।

हैप्पी दिवाली बेटा पाकिस्तान

एक यूजर अमित ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान हमले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा ," हैप्पी दिवाली बेटा पाकिस्तान।"


दो चुटकी सिंदूर की कीमत ..

विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के दुर्गेश त्रिपाठी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान को आज दो चुटकी सिंदूर की कीमत समझ आ गई होगी।" इसके साथ ही भारी संख्या में लोग देश भक्ति के पोस्ट कर रहे हैं। लोग इस हमले का समर्थन कर रहे हैं। पहलगाम घटना का इसे जवाब बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+