Air Strike: ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा सुन भड़के युवक ने चाकू से किया हमला, पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे
India Pakistan War Latest News Shahjahanpur Uttar Pradesh: भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए हमले की पूरे देश में सराहना हो रही है। सभी को भारतीय सेना पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब दिया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आइए जानते हैं पूरी घटना क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा पर बोला हमला
शाहजहांपुर के पुवायां में एक युवक को ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करना भारी पड़ गया। गांव धर्मगदपुर खुर्द निवासी लालबहादुर का 12 वर्षीय पुत्र सुरजीत बुधवार सुबह सब्जी मंडी में गया था। यहां वह अपने दोस्तों से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा कर रहा था। भारतीय सेना के शौर्य की गाथा गा रहा था। यह सब पास खड़े दूसरे संप्रदाय के लड़के को काफी बुरा लग रहा था। उसने इसका विरोध शुरू कर दिया। वह इतना आक्रामक हो गया कि सुरजीत पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने वाला युवक पुवायां कस्बे के मोहल्ला कटरा बाजार का रहने वाला है। इसने हमला करने के बाद पाकिस्तान समर्थन में नारे भी लगाए।

भीड़ ने युवक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने घायल सुरजीत को सीएचसी में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications