ईडन गार्डन नहीं अब यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा स्टेडियम, इतने दर्शक देख सकेंगे मैच

लखनऊ। देश का सबसे बड़ा स्टेडियम अब कोलकाता का ईडन गार्डन नहीं रहेगा। दर्शक क्षमता के मामले में अब गाजियाबाद में इससे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है। ये घोषणा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी इंटरनेशनल स्टेडियम के शुभारंभ के मौके पर की। इस स्टेडियम में भारत वेस्टइंडीज टी 20 सीरिज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस स्टेडियम को सोमवार को ही नया नाम दिया गया। पहले इसे इकाना स्टेडियम के नाम से जाना जाता रहा है।

india biggest cricket stadium after eden gardens will be in ghaziabad

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनसीआर में होने के नाते इसकी दर्शक क्षमता 75000 होगी, जोकि देश का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन की 65000 हजार है। योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन में कहा कि गाजियाबाद का इसी साल के दिसंबर महीने पर ग्राउंड ब्रेकिंग के अवसर पर भूमि पूजन हो जाना चाहिए। योगी ने कहा कि शाम को होने वाले मैच के लिए सिफारिश के चलते टिकट न दें।

india biggest cricket stadium after eden gardens will be in ghaziabad

क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सीरीज घोषित होने और टिकट बिक्री हो जाने के बाद स्टेडियम का नाम बदला गया हो। सरकार के इस फैसले की वजह से बीसीसीआई को कई समस्या का सामना करना पड़ा। मैच शुरू होने से पहले उसे हर उस जगह पर अटल बिहारी स्टेडियम लिखना पड़ा जहां पर इकाना स्टेडियम लिखा हुआ था। इस बदलाव में लाखों रूपए खर्च होने की उम्मीद बताई गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ T20: रातों रात स्टेडियम का नाम बदल देने से उड़े BCCI के तोते, लाखों खर्च के साथ आईं ये परेशानियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+