INDIA Alliance: सपा-कांग्रेस के बीच मतभेदों के बीच RLD की तरफ से आई ये बड़ी खबर

Loksabha Election 2024: देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच राष्ट्रीय लोकदल को लेकर ऐसी अटकलें लग रहीं थीं कि वह भी INDIA गठबंधन से नाता तोड़ सकती है। लेकिन आरएलडी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि वह इस गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। सपा-कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद का इसपर कोई असर नहीं पड़ेगा।

जयंत चौधरी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग के मद्देनजर INDIA छोड़ने की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए राष्ट्रीय लोकदल ने कहा कि वह गठबंधन का हिस्सा बना रहेगा।

आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी कहते हैं कि, "हमने यूपी में 2019 और 2022 का चुनाव एसपी के साथ साझेदारी में लड़ा और हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी एसपी के साथ साझेदारी में लड़ेंगे जबकि राजस्थान में हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन है।"

त्यागी ने यूपी की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराध चरम पर है और महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस सरकार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर, युवा, दलित, अल्पसंख्यक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और बेरोजगारी चरम पर है और युवा आंदोलन कर रहे हैं।"

त्यागी ने कहा कि गन्ना किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा में देरी है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। गन्ना अधिनियम के अनुसार 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान न होने पर किसानों को गन्ना मूल्य के साथ ब्याज भी देने का प्रावधान है। सरकार के तानाशाही रवैये और पूंजीपतियों के प्रति नरम रुख के कारण गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यूरिया बैग का वजन कम करके भी किसानों के साथ धोखा किया है। त्यागी ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि रालोद छात्रों के साथ है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार को छात्र संघों की बहाली की घोषणा करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+