Independence Day 2023: CM योगी ने फहराया तिरंगा, बोले- देश को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में तिरंगा फहराया और सभी देशवासियों से देश को विश्वगुरू बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। योगी ने कहा कि अनेकता में एकता का ही मंत्र लेकर देश को आगे बढ़ना है। अपनी मातृभूमि के प्रति हर भारतवासी सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार रहता है।

योगी आदित्यनाथ

देश की विरासत पर गौरव करें

मुख्यमंत्री ने विधानभवन के सामने तिरंगा फहराने के बाद योगी ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर किसी कोने में उपद्रव पैदा होता है तो देश के जवान उसको समाप्त करके अपने संकल्प को पूरा करते हैं। भारत की सांस्कृतिक एकता भी बहुत जरूरी है। विरासत की रक्षा करना हर देशवासी का दायित्व है और उसपर गर्व भी करना चाहिए।

Recommended Video

    Independence Day 2023: CM योगी ने फहराया तिरंगा, बोले- देश को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लें

    देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव

    इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि अमृतकाल की बेला में देश की आजादी का ये महोत्सव हम सभी प्रदेश वासियों को हम सभी प्रदेशवासियों को नए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। एक नए भारत का दर्शन हम सभी को करा रहा है। देश की समृद्धि के साथ जुड़ते हुए हर प्रदेशवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है।

    आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया

    योगी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले उने सपूतों को उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। हम सब जानते हैं कि आज ही के दिन 1947 में देश स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता का मतलब क्या होता है यह हम सब आज महसूस करते हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने की स्वतंत्रता मिली है।

    स्वतंत्र देश का नागरिक होने का लाभ उठाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वतंत्र देश के नागरिक होने के नाते सभी को अधिकार प्रदान किए गए हैं। हर भारतवासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में अनुभूति कर सकता है। हर भारतवासी अपने स्तर पर योगदान कर सकता है। आज का दिन हम सबको एक नए संकल्प के साथ जोड़ता है। जो देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर योद्धाओं और वीरांगनाओं ने सीमा की रक्षा करते हुए स्वतंत्रता के अभियान का हिस्सा बने थे।

    स्वतंत्रता सेनानियों के संकल्प को पूरा करने प्रण लें

    योगी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का जो संकल्प था उसी के साथ हमें आगे बढ़ना है। भारत एक बार फिर विश्वगुरू के रूप में स्थापित होगा। नए संकल्पों को पूरा करना है। पीएम ने अमृत महोत्सव की शुरुआत की थी। उन्होंने पूरे देशवासियों को अपने संकल्पों के साथ जोड़ा था। इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। ये पंच प्रण और यह संकल्प है कि हम एक विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

    देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एकता और एकीकरण पर विश्वास करते हुए कार्य करेंगे। सामाजिक एकता को आगे लेकर बढ़ेंगे। हर नागिरक को अपना कर्तव्य समझना चाहिए और उनको अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। देश की स्वाधीनता का मतलब ये है कि हमें विशेष अधिकार मिले हैं लेकिन इसके साथ कर्तब्यों का भी बोध होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+