मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश से शिवपाल के लिए मांगी ये आखिरी राजनीतिक गुरु दक्षिणा

सपा का सर्वेसर्वा बनने के बाद अखिलेश यादव अब चुनावी रणनीति बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस बीच खबर है कि मुलायम सिंह यादव की ओर से करीब 40 उम्मीदवारों की लिस्ट अखिलेश को सौंपी गई है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में नेतृत्व की लड़ाई जीतने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार शांति प्रक्रिया की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने चुनाव आयोग से फैसले के तुरंत बाद अपने पिता से मुलाकात की। इतना ही नहीं मंगलवार सुबह में भी अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे। इन मुलाकातों को लेकर अखिलेश यादव का यही कहना था कि वो नेता जी का आशीर्वाद लेने के लिए वहां गए थे।

shivpal मुलायम ने अखिलेश से शिवपाल के लिए मांगी आखिरी गुरु दक्षिणा

अखिलेश यादव को मुलायम सिंह यादव ने सौंपी 40 उम्मीदवारों की लिस्ट

इस बीच खबर ये भी है अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को अलग पार्टी नहीं बनाने के लिए मना लिया है। साथ ही मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के फैसले से भी पीछे हट गए हैं। ऐसे में जो टकराव चुनाव मैदान में पिता और पुत्र के बीच होने की संभावना थी अब उसके आसार खत्म हो गए हैं। सपा का सर्वेसर्वा बनने के बाद अखिलेश यादव अब चुनावी रणनीति बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। जल्द ही पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने वाली है। ऐसे में मुलायम सिंह यादव की ओर से करीब 40 उम्मीदवारों की लिस्ट अखिलेश को सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें:- यूपी विधानसभा चुनाव 2017: साइकिल पर सवार अखिलेश, बीजेपी के लिए खतरे की घंटी?

मुलायम सिंह यादव की ओर से कहा गया है कि अखिलेश यादव इन उम्मीदवारों को टिकट जरूर दें। अखिलेश यादव भी पिता से सुलह की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंने 40 उम्मीदवारों की पिता की सूची को स्वीकार कर लिया है। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का नाम नहीं है। हालांकि शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव का नाम इस लिस्ट में जरूर है। कुल मिलाकर अखिलेश यादव की ओर से यूपी चुनाव को लेकर घोषित की जाने वाली लिस्ट में मुलायम सिंह यादव के करीबी कई समाजवादी नेता और अखिलेश सरकार में मंत्री शामिल हो सकते हैं। मुलायम सिंह यादव ने चेतावनी भरे लहजे में अखिलेश यादव को ये लिस्ट सौंपी है। उन्होंने साफ कहा है कि अखिलेश यादव को इस लिस्ट का स्वीकार करना होगा।
इसे भी पढ़ें:- यूपी विधानसभा चुनाव 2017: बीजेपी की पहली सूची में दलबदलुओं का दबदबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+